Tuesday, 4 March 2014

क्यों खामोश हैं सलाखें

क्यों खामोश हैं सलाखें
जेल! दो अक्षर का यह शब्द अपने आप में ही कितना खामोश लगता है। जेल का नाम सुनते ही हम सभी के जहन में अपराध से घिरी एक दुनिया आने लगती है जहां रहने वाले प्रत्येक कैदी के हाथ किसी न किसी अपराध से रंगे होते हैं। लेकिन हालात के शिकार यह लोग भी हमारी ही तरह कभी एक आम इंसान हुआ करते थे और आज भी वह फिर से एक आम इंसान बनने की चाहत रखते हैं और वे हम सभी से एक सवाल पूछते हैं कि क्या आप सब हम लोगों को जेल से बाहर आने के बाद अपने सभ्य समाज में वो जगह देंगे जिसमें हम अपनी बाकी की बची जिंदगी खुले आसमान के नीचे बिना डर के आजादी व खुशी से बिता सकें? क्या हम जो सपने लेकर जेल से बाहर आयेंगे उनको पूरा करने में आप लोग हमारी मदद करेंगे? पेश है प्रीति पाण्डेय की विशेष रिपोर्ट।

एक कैदी को भले ही  काूनन ने रिहा कर दिया हो  लेकिन समाज में उसे आजीवन कारावास की सजा सुना दी जाती है।  सजा काट चुके एक अपराधी के साथ समाज का ऐसा रवैया रखना कोई बड़ी बात नहीं है ।  जिसने गलती की है उसको उसके किए की सजा तो मिलनी ही चाहिए।  लेकिन जिस गलती के लिए उन्हें एक बार सजा मिल चुकी है उसकी सजा उन्हें आजीवन देने वाले हम और आप कौन होते हैं।
किसी ने कहा है कि अपराध से घृणा करो लेकिन अपराधी से नहीं। एक अपराधी में भी संवेदनाएं होती हैं  वह भी अच्छा इंसान बनकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है बशर्ते उसके सबसे चुनौतीपूर्ण समय में हम सभी उसका साथ दें।
'तिनका तिनका तिहाड़' किताब महिला कारागार में अपने बुरे समय को काट रही चार लेखिकाओं ने मिलकर लिखी है। हालात की शिकार इन महिलाओं से जो भी अपराध हुआ या नहीं हुआ लेकिन जेल में रहने के बाद उनके जीवन पर कितना घातक असर पड़ता है इस बात का अंदाजा सिर्फ ऐसा व्यक्ति ही लगा सकता है जिसने स्वयं यह परिस्थिति देखी हो।
आपको  अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सत्य है कि तिहाड़ जेल की महिला कारागार में रहने वाली कुछ महिलाओं ने  मिलकर एक किताब लिखी है जिसका नाम है 'तिनका तिनका तिहाड़' यह किताब नहीं इन सभी महिलाओं की सिसकियां हैं जो इन्होंने शब्दों में पिरोकर कागज पर चिपका दी हैं। और इन महिलाओं की इस पहल को अंजाम देने का पूरा-पूरा श्रेय जाता है जानीमानी लेखिका श्रीमति वर्तिका नंदा और डीजी विमला मेहरा जी को।  
रमा चौहान जो 'तिनका तिनका तिहाड़' की पहली लेखिका हैं वह तिहाड़ से जमानत मिलने पर रिहा हो चुकी हैं लेकिन 14 महीने से लगातार बाहर निकलने की जद्दोजहद में लगी रमा को बाहर आकर कैसा लगा आईये जानते हैं स्वयं रमा चौहान से :-

रमा चौहान:-
 मैं12वीं पास हूं और महिला कारागर में जाने से पहले मैं एक कामकाजी महिला थी और अपनी बेटी और माँ के साथ सुकून की जिंदगी जी रही थी।  एक दिन एक ऐसी घटना घटी कि हालात ने मुझे ऐसी जगह भेज दिया जहां जाने के बारे में कोई सपने में भी सोचना पसंद नहीं करता।  मुझे महिला कारागर में जाना पड़ा। जहां मैं 14 महीने रही ।
 जेल में रहकर जेल के बाहर की दुनिया को याद करना खासकर अपने परिवार को वहां रहने वाली सभी महिलाओं के लिए सबसे कमजोर लम्हा होता है और हम सब बाहर निकलने के लिए इतने उतावले रहते हैं जैसे बाहर की दुनिया बाँहें फैलाकर हमारा स्वागत करेगी लेकिन जेल से बाहर आने के बाद असली सजा शुरू होती है। 
मेरे लिए मेरी दुनिया सिर्फ मेरी माँ और बेटी ही हैं ।  चूंकि मैं होस्टल में पली-बड़ी थी इसलिए मुझे जेल का माहोल होस्टल की तरह ही लगा। जहां सब कुछ समय पर और नियम के मुताबिक होता है। मैं जेल में नकली फूल बनाने का काम करती थी, जिसके बदले मुझे मासिक वेतन भी मिलता था जो मेरे अपने खर्चे के लिए तो काफी था।
अन्दर थी तो अपनी लाचारी के चलते मैं अपनी बेटी और माँ के लिए कुछ भी नहीं कर पा रही थी और हर पल यही सोचती थी कि पता नहीं वो लोग कैसे रह रहे होंगे, सोचती थी कि मेरे बाहर आने के बाद उन दोनों की स्थिति ठीक हो जाएगी। और 14 महीने से जमानत मिलने की जद्दोजहद में लगने के बाद आखिरकार मुझे जमानत मिली लेकिन मैं वैसा कुछ भी नहीं कर पाई अपने परिवार के लिए जैसा मैं जेल में रहने के दौरान सोचा करती थी। आज भी सब कुछ पहले सा ही है अगर बदला है तो बस इतना कि मैं अपने परिवार का दर्द अपनी आंखों से देख कर और दुखी हो जाती हूं और अपने आपको कौस लेती हूं।
  बाहर आए मुझे 9 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन अपनी बेटी और बूढ़ी माँ की देखभाल करने के लिए मेरे पास कोई नौकरी नहीं है। वो सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे माथे पर तिहाड़ का ठप्पा जो लग चुका है।  बाहर निकलने के बाद भी मैं अपनी बूढ़ी माँ और बेटी के लिए कुछ नहीं कर पा रही। समाज का रवैया मेरे लिए पूरी तरह बदल गया है। मेरा अपराध अभी साबित भी नहीं हुआ है लेकिन समाज ने मुझे अभी से अपराधी समझ लिया है।  मेरे जेल जाने के बाद हमारे आस-पास रहने वालों का मेरी माँ और बेटी के प्रति कैसा रवैया होगा इस बात का अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि मेरी माँ को वहां से घर छोड़कर जाना पड़ा। मेरी अपनी बेटी ने पूरे 14 महीने बाहर से छोले-कुल्चे और नमकीन बिस्कुट से अपना पेट भरा। मेरी बूढ़ी माँ अपने दर्द को किसी से बांट नहीं सकती थी। मुझे जेल में शायद इतनी तगड़ी सजा नहीं मिली जितनी मुझे बाहर आने के बाद मिल रही है। आज मैं हर छोटी से छोटी नौकरी करने को बेबस हूं लेकिन आज हर छोटी नौकरी मेरे आगे और भी छोटी हो गई है।  मैं किसी घर में झाडू-पौछा का काम तक नहीं कर सकती। आखिर कौन देगा मुझे यह काम।  अब मेरा बस एक ही सपना है कि मैंअपनी बेटी को अच्छी शिक्षा और परवरिश दे सकूं।
'तिनका तिनका तिहाड़' के बारे में बात करते समय रमा ने बताया कि उसे लिखने -पढऩे के अलावा नई-नई चीजे सीखने का भी बहुत शोक है। अपनी किताब के विषय में रमा ने कहा कि जेल में आने के बाद बहुत अकेली पड़ गई थी ऐसे में अक्सर मन उदास ही रहता था बस अपने दर्द को हल्का करने के लिए मैं कुछ न कुछ लिखकर अपने मन को हल्का कर लेती थी। रमा को नहीं मालूम था कि जो भी कविताएं उसने अपनों की याद में लिखी थी वह कभी किसी किताब का रूप ले सकती हैं। रमा कहती है कि जेल का स्टाफ  बहुत अच्छा है और वहां सभी लोग हमें मानसिक रूप से काफी तसल्ली देते हैं उनके द्वारा दी गई हिम्मत का ही नतीजा है कि वहां मैं या कोई भी महिला सालों गुजार लेती है अगर वहां का स्टाफ अच्छा नहीं होता तो यकीनन जेल अपने नाम से भी ज्यादा भयानक हो जाती।
महिला दिवस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि एक महिला को परिस्थितियों से घबराकर गलत रास्ते को नहीं अपनाना चाहिए।  बल्कि हर परिस्थति का जमकर सामना करना चाहिए।

सीमा रघुवंशी:-
जब मैं ग्रेजुएट पास सीमा से मिली तो मुझे एक पल को लगा कि यह वह सीमा नहीं है जिसका फोटो मैंने 'तिनका तिनका तिहाड़' किताब में देखा था क्योंकि फोटो वाली सीमा और वहां मौजूद सीमा में जमीन आसमान का फर्क है। दरअसल यह फर्क था बिंदी, चूड़ा, सिंदूर और एक नई नवेली दुल्हन की आंखों की चमक का । उसकी आंखों में वे सब सपने साफ-साफ देखने को मिले जो हर एक नई नवेली दुल्हन की आंखों में होते हैं। सीमा बहुत खुश मिजाम लड़की है लेकिन वह जितनी जल्दी खुश हो रही थी उतनी ही जल्दी उदास भी । उसेे जेल में पांच साल हो चुके हैं। लेकिन यहां से निकलने के बाद की चिंता अभी से उसे सता रही है। जेल से जाने के बाद समाज का रवैया उसके प्रति कैसा होगा, समाज उसके साथ क्या व्यवहार करेगा उसे अपनाएगा या नहीं। इन सभी सवालों ने उसे बहुत परेशान किया हुआ है। खैर जैसे-तैसे मैंने और वहां के स्टाफ ने उसे समझाया और मैं अपने मुख्य विषय यानी भविष्य को लेकर उसकी क्या  योजनाएं हैं पर आई।
सीमा ने बताया कि 'मैंने भी एक आम लड़की की तरह ही अपने भविष्य को लेकर बहुत से सुनहरे सपने देखे हुए थे जिन्हें मैं पूरा करना भी चाहती थी लेकिन समय और हालात ने मेरा साथ नहीं दिया और मुझे यहां इस जेल में आना पड़ा। लेकिन आज मैं जहां भी हूं मुझे उम्मीद है कि यहां से मैं जब भी बाहर जाऊंगी मैं अपने उन तमाम सपनों को जरूर पूरा करूंगी जो मैंने देखे थे। चूंकि जेल अपने आप में एक दुनिया है जिसमें आने के बाद शुरूआती दिनों में हमें अजीब लगता है और हम रोते-बिलखते हैं लेकिन कहते हैं न कि समय अच्छे-अच्छे जख्म भर देता है शायद ठीक ही कहते हैं क्योंकि समय ने मुझे भी यहां के माहौल में रहना सिखा दिया। अब भी मैं बाहर जाने के ख्वाब देखती हूं लेकिन अब मैं इंतजार कर रही हूं। जेल में हर तरह के लोग हैं यह आप पर निर्भर करता है कि आप उनके जैसा बनती हैं या उन्हें अपने जैसा बना लेती हैं। जब मैं यहां नई-नई आई थी तो सोचती थी कि बाहर जाने के बाद बदला लेना है और भी बहुत कुछ गलत करना है लेकिन यहां के स्टाफ और मेरे पति जो जेल नम्बर -8 में हैं उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। यहां सभी ने मुझे समझाया कि गलत होने के कारण ही आज मैं अंदर हूं और अगर फिर से गलत हुआ तो मैं अपने आने वाले सुनहरे भविष्य को फिर से यहीं लाकर खड़ा कर दूंगी।  जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे मेरी सोच भी बदल गई और मैंने अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया। अब मैं यहां के सभी नियमों का पालन करती हूं और बस बाहर आने का इंतजार करती हूं।
सीमा ने ग्रेजुएशन कर रखी है। और क्योंकि वह अपने आप को व्यस्त रखना चाहती है इसलिए इग्नू  से किसी अन्य विषय में फिर से ग्रेजुएशन कर रही है।  साथ ही महिला प्रतिरक्षा मंडल में बतौर अध्यापक पढ़ाती है। सीमा अपने साथियों में जो कम पढ़ी लिखी हैं और पढऩे की इच्छा रखती हैं उन्हें पढ़ाती है। वह हर समय अपने आपको किसी न किसी काम में व्यस्त रखना चाहती है ताकि उसे किसी प्रकार का कोई तनाव न हो और वह रात में अच्छे से सो सके।
सीमा कहती है कि जेल में होने वाली प्रत्येक गतिविधी में  मैं हमेशा हिस्सा लेती हूँ और ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश भी करती हूं। चूंकि हो सकता है कि बाहर निकलने के बाद समाज हमें ठुकरा दे तो यही सब काम हमारे काम आ सकेंगे। जो हमारे जीवनयापन में मदद कर सकें। इसलिए अब मैं यही सोचती हूं कि हम जब भी बाहर जाएंगे नए सिरे से एक नई जिंदगी की शुरूआत करेंगे।
सीमा ने बताया कि मैडम यहां का स्टाफ  सच में बहुत अच्छा है अगर गलती पर डाटता है तो अच्छे काम पर शाबासी भी देता है। और इन्हीं का सपोर्ट था जो हमारी किताब बाहर हमारी आवाज बन पाई है।
सीमा आगे जाकर समाज सेवा करना चाहती है और स्वयं सेवी संस्था खोलकर अनाथ बच्चों के लिए बहुत कुछ करना चाहती है। सीमा कहती है कि यहां जेल में आकर अक्सर लगता था कि मैं अनाथ हूं और मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है लेकिन जिस दिन मेरे घर से कोई मुझे मिलने आता है तो मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास फिर उठ खड़ा होता है। अपनों के होते हुए भी मैंने कई बार अपने आपको अनाथ महसूस किया है इसलिए मैं जब भी यहां से बाहर जाऊंगी तो अपने आपको इस लायक जरूर बनाउंगी कि सब नही तो कुछ अनाथ बच्चों के लिए मैं कुछ कर सकूं।
 किताब के विषय में पूछते ही वह बहुत खुश हुई और उसने सबसे पहले वर्तिका मैड़म का नाम लिया और कहा कि यह सब वर्तिका मैडम की वजह से ही हो पाया है वरना हमारी कविता हर शाम को जन्म लेती थी और सुबह होते होते मौन धारण कर लेती थी।
सीमा ने बताया कि ''मुझे बचपन से ही कविता पढऩा और लिखना बहुत पंसद है। मैं जब भी उदास होती हूं तो बस अपनी उदासी को शब्दों में पिरोने की कोशिश करती हूं। मैं कोई बहुत बड़ी कवित्री तो नहीं हूं बस मन में जो उस समय विचार आते हैं उन्हें बांधने की कोशिश करती हूं। कविता की किताब लिखना मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वो तो सिर्फ कुछ विचार थे जिन्होंने कविता की शक्ल ली और वर्तिका मैडम और हमारी डीजी मैडम व अन्य पूरी टीम के प्रयास से हमारी कुछ चुनिंदा कविताओं को एक किताब का रूप मिला।
 सीमा कहती हैं कि कविता लिखकर मेरे मन को काफी शांति मिलती है इसलिए मैं रात के समय शांत वातावरण में अक्सर अपनी उदासी के कारण और अपने दर्द को शब्द देने में जुट जाती हूं।  जो बातें और प्रश्र मैं किसी से नहीं कर सकती वह मैं अपने इस लेखन के माध्यम से स्वयं अपने आप से करके ही खुश हो जाती हूं।
महिला दिवस के विषय में बोलते हुए सीमा ने कहा कि एक महिला में आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है।

आरती:-
आरती शक्ल से ही काफी समझदार और सुलझी हुई महिला लग रही थी मेरे मन में काफी दिनों से यह सवाल थे कि आखिर इन सभी ने ऐसा क्या किया होगा और सोचा था कि मैं उनसे पूछूंगी जरूर लेकिन जैसे ही मेरे सामने आरती आई और उसने अपने आप ही अपने मन की बाते बताई तो मैंने यह निश्चय किया कि मैं इनसे ऐसा कुछ भी नहीं पूछूंगी जिससे इन्हें दुख हो आरती की बातों को बीच में ही रोकते हुए मैंने विषय बदला और अपने प्रश्नों की लिस्ट अपनी डायरी में बन्द करके रख दी।
मैंने आरती से उसकी पढ़ाई लिखाई के बारे में बात करनी शुरू की। और आरती को बोलने का मौका दिया:-
मैं ग्रेजुएट हूं और इगनू से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही हूं। मेरे पति जो अब इस दुनिया में नहीं है वे एक रेस्टोरेंट चलाते थे चूंकि यहां आने से पहले मैं एक हाउस वाइफ थी और मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है इसलिए मेरी कुकिंग काफी अच्छी है। अपने इस हुनर का इस्तेमाल मैं एक रेस्टोरेंट खोलकर करना चाहती हूं। ताकि अपनी  बेटी की परवरिश अच्छे से कर पाऊं।
मैंने जेल में आकर बहुत सी चीजें सीखी हैं। मैंने यहां ब्यूटीशियन का कोर्स किया है। मुझे गाने का भी बहुत शौक है इसलिए मैंने तिहाड़ आईडल में हिस्सा लिया था और उसमें मैं प्रथम आई थी अपने आपको व्यस्त रखने के चलते मैं यहां होने वाले लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में हिस्सा लेती हूं ताकि यहां पर ज्यादा से ज्यादा सीख सकूं। मैंने यहां आर्टीफिशियल ज्वैलरी डिजाइन का कोर्स भी किया है। मुझे कई बार ऐसा लगता है कि जैसे मैं किसी होस्टल में रह रही हूं, लगता ही नहीं कि मैं किसी जेल में हूं। एक हाउस वाईफ  होने के नाते बाहर जो मैं कभी नहीं सीख पाती मैंने यहां वह सब कुछ सीखा है। और यहां से इतनी सारी चीजे सीखने के बाद मैं बाहर की दुनिया में अपना और अपनी बेटी का ध्यान अच्छे से रख पाऊंगी।
आरती ने बताया कि जेल का स्टाफ  उन सभी कैदियों को बहुत सपोर्ट करता है जो यहां अनुशासन में रहते हैं। अगर हम डिसीप्लीन में रहते हैं और कोई भी काम यहां से आज्ञा  लेकर करते हैं तो हमें कभी कोई डाँट नहीं पड़ती लेकिन अगर हम अपनी मर्जी से कुछ भी गलत करते हैं तो हमकों डाँट भी पड़ती है। मेरे लिए यहां पर रहना एक सजा है लेकिन वह सजा सिर्फ इतनी है कि मैं अपनी बेटी से दूर हूँ । वरना मुझे यहां परिवार से भी ज्यादा प्यार मिला है।
बाहर की दुनिया के बारे में बात करते समय आरती बहुत उदास लगी। मैंने चारों से अगल अलग बात की थी लेकिन बाहर की दुनिया को लेकर चारों के उत्तर लगभग एक जैसे ही थे।
आरती ने कहा कि मुझे मालूम है कि जेल की सजा से ज्यादा सख्त और कड़ी सजा मुझे समाज से मिलेगी और मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार भी हूं। मैंने जो भी किया या नहीं किया उसकी सजा जब मैं जेल में रहकर काट रही हूं तो समाज कौन होता है मुझे फिर से सजा देने वाला। एक माँ अपनी बेटी से आंख नहीं मिला पाती क्या इससे बड़ी कोई सजा है, एक माँ जेल में रह रहे बच्चों को पढ़ाती है लेकिन उसे अपनी खुद की बच्ची की पढ़ाई की कोई खबर नहीं क्या इससे बड़ी कोई सजा है,  एक माँ अपनी ममता की बौछार को अपनी बेटी पर उडेल नहीं पाती क्या इससे बड़ी कोई सजा है, एक माँ अपनी बेटी को अपने हाथ से खाने का निवाला तक नहीं खिला पाती क्या इससे बड़ी कोई सजा है। मेरी बेटी बिना पिता की तो थी ही लेकिन
 मेरे यहां आने से बिन माँ की भी हो गई है क्या इससे बड़ी भी कोई सजा होती है, अगर है तो इतनी दर्द भरी सजा भुगतने के बाद मैं इतनी मजबूत हो चुकी हूं कि दुनिया की हर सजा कम ही लगेगी।
मेरी बेटी जब भी मुझसे मिलने यहां आती है तो उसकी आंखों में मेरे लिए कितने सवाल होते हैं यह सिर्फ मैं ही समझ सकती हूं। जब वह मेरे यहां रहने का कारण पूछती है तो मैं उसे यही कहती हूं कि मैं जेल में अनाथ बच्चों को पढ़ाती हूं इसलिए तुम्हारे पास नहीं आ पाती इस बात पर वह तुरन्त बोलती है कि मैं भी तो अनाथ हूं फिर आप मेरे बारे में क्यों नहीं सोचती। उसके इस सवाल का जवाब मैं की नहीं दे पाती। बाहर निकलने के बाद मेरा मकसद समाज से मेल-मिलाप बढ़ाना नहीं है बल्कि मेरे उन तमाम सालों का प्यार अपनी बेटी को देना है जिसकी वो हकदार थी लेकिन परिस्थितियों के चलते उसे नहीं मिल सका। मुझे अब बस अपनी बेटी के लिए जीना है। मैंने जेल में हर वह काम सीखा है जिससे मुझे बाहर जाने पर थोड़ी मदद मिल सके। मैं अपनी बेटी के हर उन सपनों को पूरा करना चाहती हूं जो उसकी आंखों में पल रहे हैं।
किताब के बारे में बताते हुए आरती ने बताया कि ' मुझे लिखने का बचपन से ही शौक था मैंने  अपनी पहली डायरी 5वी क्लास में लिखी थी।
जेल में आने के शुरूआती दिनों में यहां नींद नहीं आती थी इसलिए मैं नींद की गोली लेती थी लेकिन अब मेरी कविताएं ही मेरे लिए नींद की गोली का काम करती हैं। मुझे जब भी नींद नहीं आती तब मैं कविता लिखना शुरू कर देती हूं और जैसे ही मेरे मन की बात कागज पर आ जाती है तो मुझे नींद भी आने लगती है। मुझे जिस दिन पता चला कि हमारी किताब छपी है वह दिन मेरे लिए बहुत खुशी का दिन था और मुझे ईनाम के रूप में 5000 रूपये की राशि भी दी गई थी। इस किताब के लिए मैं हमारी विमला मेहरा मैडम और वर्तिका मैडम का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगी।
महिला दिवस पर मैं बस यही कहूंगी कि एक औरत चाहे तो कुछ भी कर सकती है उसके अन्दर इतनी शक्ति होती है कि वह सब कुछ बदल सकती है इसलिए उसे पहले अपने आपको पहचानना होगा और अपने आपको बदलना होगा तभी वह देश को बदल पाएगी।

रिया शर्मा:-
नई-नवेली दुल्हन रिया के सपने अभी पूरे होने शुरू ही हुए थे कि किसी की नजर उसके हंसते खेलते जीवन पर लग गई और रिया व उसका पति विक्रम हालात का शिकार हुए और दोनों को ही जेल में आना पड़ा। रिया को महिला कारागार संख्या -6 और उसके पति को कारागार संख्या -3 में रखा गया। रिया बताती हैं कि ' मैं  ग्रेजुएट हूं और यहां आने से पहले ही मेरी शादी हुई थी। शादी को लेकर हर लड़की की तरह मेरे भी बहुत से ख्याब थे जिन्हें मैं पूरा करना चाहती थी। मेरी शादी तो हो गई लेकिन मेरी गृहस्थी बसने से पहले ही उजड़ गई थी। नई-नई शादी के तुरंत बाद अपने बसते घरोंदे को खुद अपनी आंखों से बिखरते देखा है।
मुझे जेल में आए हुए लगभग 6 साल होने वाले हैं लेकिन शुरू से लेकर आज तक मेरे मन में अपनी गृहस्थी को फिर से संवारने की बात हमेशा बनी रहती है। शुरूआत में यहां आकर रहना मेरे लिए किसी मौत से कम नहीं था। मैं इतनी कमजोर पड़ चुकी थी कि यहां जरा जरा सी बात पर रोने लगती थी, दिन-रात अपने परिवार और अपने पति को याद करके रोया करती थी। मैं अन्दर तक टूट चुकी थी लेकिन कहते हैं न कि समय सबसे बड़ा मरहम होता है। समय ने ही मुझे यहां रहने की ताकत दी और एक कमजोर लड़की जो एक छोटी सी बात पर भी रो पड़ती थी आज हर परिस्थिति का डट कर मुकाबला करना सीख चुकी है। आज मैं किसी की नहीं सुनती, अगर मेरी गलती है तो मैं अपनी गलती मानने से पीछे नहीं हटती लेकिन अगर मेरी गलती नहीं है तो मैं झूंठ के आगे कभी नहीं झुकती बल्कि उसका सामना करती हूं। मुझे परिस्थितियों ने इतना मजबूत बना दिया है कि शायद यहां से बाहर जाने के बाद भी मैं अपने आपको इसी तरह पेश कर पाऊं। 
मैंने जेल में ब्यूटी पार्लर और आर्ट ऑफ लीविंग का कोर्स किया है। इसके अलावा मैं जेल में होने वाले लगभग सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुछ  प्रतियोगिताएं जैसे फेशन शौ इत्यादि सभी में भाग लेती हूं। ताकि अपने आपको व्यस्त रखने के अलावा मैं यहां से ज्यादा से ज्यादा सीख सकूं। यहां हमें अपने आपको ज्यादा समय देने का मौका मिलता है जिससे कहीं न कहीं हमारा विकास होता है जो कई मायनों में यहां से बाहर जाने के बाद हमें मदद करता है।
6 साल पुरानी रिया आज बदल चुकी है। शादी के शुरूआती 6 साल जेल में अपने पति से अलग रहकर बिताने के बाद अब मैं अंदर से काफी मजबूत हो चुकी हूं। मैं और मेरे पति शनिवार के शनिवार जब भी मिलते हैं तब हम अपने जीवन को आगे कैसे जीना है बस इस बारे में सोचते हैं।  हम दोनों ही एक दूसरे को यहां रहने के लिए हिम्मत देते हैं।  अब जो भी हो मैंने जो समय यहां गँवा दिया है मैं उसे वापिस तो नहीं ला सकती लेकिन यहां से बाहर जाकर समाज क्या कह रहा है इस बात को लेकर मैं अपना वह समय खराब नहीं करूंगी।  यहां आना एक सबसे बुरी बात मानी जाती है इसलिए यहां से जाने के बाद इससे ज्यादा और बुरा भला क्या हो सकता है।  अब मैं कमजोर नहीं हूं और समाज का सामना करने को भी तैयार हूं। मैं यही मानती हूं कि एक औरत को क भी भी कमजोर नहीं पढऩा चाहिए क्योंकि आज की औरत एक लाचार अबला नहीं है बल्कि वह एक दुर्गा शक्ति बन चुकी है।
रिया बताती है कि मैडम यहां हम जितनी भी महिलाएं हैं हम सभी यहां आने के समय मानसिक रूप से बहुत कमजोर होती हैं लेकिन यहां आने के बाद हमें इतनी सारी अच्छी बातें सिखाई जाती हैं और यहां का स्टाफ हमें इतना सहयोग करता है कि हमारे अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होता है। आत्मविश्वास इस बात का कि हमने जो भी किया या नहीं किया उसकी सजा हमें मिल रही है तो क्या न इस सजा से हम इतना सीख लें कि जीवन भर कभी किसी सजा का सामना न करना पड़े। अगर यहां का स्टाफ हमारा साथ न दे तो यकीनन यह सजा काटना हमारे लिए किसी सजा से कम नहीं होता।
मुझे यहां से बाहर जाने के बाद सबसे पहले अपने परिवार को समय देना है और अपनी गृहस्थी को आगे बढ़ाना है। समाज क्या कहेगा या क्या सोचेगा मुझे इस बात को लेकर कभी-कभी चिंता तो होती है लेकिन जब मैं यह सोचती हूं कि मेरे दोनों परिवार मेरे साथ हैं तो मेरी यह चिंता खत्म हो जाती है। समाज से मुझे क्या लेना -देना।
जब कानून ने मुझे इतने साल मेरे अपनों से दूर करके मुझे सजा दे दी है तो मैं समाज से मिलने वाली सजा का इंतजार क्यों करूं। जब जीवन की इतनी बड़ी चुनौती का सामना करने की हिम्मत मुझमें आ गई है तो समाज को भी देख लेंगे।
किताब के विषय में बताते हुए रिया ने कहा कि मैड़म जब मैं यहां आई थी तो बस यह लगता था कि मैं यहां कैसे रहूंगी तभी मैंने अपनी कलम और कागज को अपना दोस्त बना लिया और उनके सहारे ही इतने साल बिता लिए। मन में जो भी पीड़ा या दर्द होता था उसे अपने इन दोनों दोस्तों यानि कलम के सहारे कागज से बांट लेती थी और मन हल्का हो जाता था। शुरूआत की इस पहल ने कब आदत को जन्म दे दिया पता ही नहीं चला । आज लिखना एक आदत सी बन गई है। वैसे मेरा मानना यह भी है कि कविता दर्द से ही जन्म लेती है और जेल से ज्यादा दर्द कहीं नहीं है। अपनों से दूरी एक आम इंसान को भी कवि बना देती है। हमारे अंदर के दर्द को वर्तिका मैडम ने और डी.जी. मैडम विमला मेहरा जी ने समझा और दर्द से सिसकती हमारी कविताओं को एक किताब का रूप दिया जिससे कहीं न कहीं हमें एक अलग पहचान मिली है।
महिला दिवस पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि एक औरत को हर हालात से सामना करने के लिए हमेशा मजबूत रहना चाहिए।। वह एक औरत ही है जो हर परिस्थिति का सामना हंसते-हंसते कर सकती है।

Friday, 22 March 2013

Monday, 25 February 2013

क्या हम मनाएं महिला दिवस?


गौड़सन्स टाइम्स के मार्च पहले अंक की प्लानिंग कर रही थी कि इस अंक में क्या-क्या जाना चाहिए। हमारे संपादक महोदय से एक दिन पहले ही इस विषय पर मीटिंग हो चुकी थी उन्होंने भी कहा  कि इस बार का अंक पहले से भी अच्छा निकलना चाहिए। मैं सर के कमरे से निकलकर पूरे दिन और यहां तक की रात भर यही सोचती रही  कि  इस अंक को और अच्छा कैसे बनाया जाए, सर ने कहा था कि मार्च में महिला दिवस आता है उस पर भी अच्छा मैटर जाना चाहिए। मैं इसी सोच में पड़ी थी कि कैसे और क्या करूं  कि  इस अंक को बेहतर और प्रशंसनीय निकाल सकूं। रात भर सोचने के बाद भी कुछ न सोच सकी। सुबह आफिस आकर फिर से सोचने लगी कि क्या करूं फिर अचानक से मन किया कि क्यों न महिला दिवस पर ही मैं कुछ अच्छे लेख और परिचर्चाएं एकत्र करू। बस जैसे ही लिखने बैठी कि मन ने अन्दर से झकझोर दिया कि कैसा महिला दिवस? कैसा होता है ये महिला दिवस? क्या हम उस मुकाम को हासिल कर चुके हैं जो एक महिला को करना चाहिए? क्या हमें हमारी मंजिल मिल चुकी है? फिर क्यों मनाते हैं हम यह महिला दिवस? क्या महिला वर्ग मात्र कुछ सफल महिलाओं में समाप्त हो जाता है? हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं क्योंकि हमारा देश स्वतंत्र है लेकिन हम महिलाओं को तो आज भी सही मायने में स्वतंत्रता दिवस मनाने का कोई हक नहीं अभी कहां हुई हैं हम स्वतंत्र। क्या केवल अंग्रेजो से स्वतंत्रता मिलने से ही हम महिलाएं स्वतंत्र हो चुकी हैं। अंग्रेज गए लेकिन हमारे अपने ही समाज के लोगों ने महिलाओं को आज भी कैद किया हुआ है। पहले अंग्रेज भारतीय महिलाओं  की इज्जत को कुचलने में अपनी शान समझते थे लेकिन आज तो हम महिलाएं अपने ही देश यानी अपने ही घरों में महफूज नहीं है। कहते हैं लोग अपने घरों में शेर होते हैं लेकिन हम महिलाएं अपने खुद के घर में डर-डर के रहती हैं। कब किसके साथ क्या हो जाए किसी को इस बात का अंदेशा तक नहीं होता। जहां पुरूष घर से बाहर जाते समय एक बार भी घड़ी की सूई पर नजर नहीं मारता वहीं एक महिला को घर से निकलने से लेकर घर पहुंचने तक अपनी नजर हर वक्त घड़ी की उस सुई पर रखनी पड़ती है। कहीं देर न हो जाए , कहीं ज्यादा अंधेरा न हो जाए , अगर ज्यादा देर हो जाएगी तो पड़ोसी क्या कहेंगे, घरवाले क्या कहेंगे। देखा जाए तो एक महिला खुद अपने से ही रोज लड़ती है सही सलामत घर पहुंचने की जद्दोजहत में एक लड़की कई बार कुछ ऐसे गलत कदम उठा देती है जो उसके लिए और भी मुश्किले पैदा कर देते हैं।  जैसे घर समय पर पहुंचने की जल्दी में किसी भी गलत आॅटों या गलत मार्ग से जाना। बस ये ही नहीं और भी कई ऐसी बाते हैं जो महिलाओं को महिला दिवस मनाने की इजाजत नहीं देती कम से कम अभी तो बिल्कुल भी नहीं। जिस दिन हमारे समाज में हर एक महिला अपने आप को महफूज समझने लगे वहीं दिन हमारे लिए कायदे से महिला दिवस होगा।

Friday, 4 February 2011

एक लड़की की कहानी- एपिसोड -10

माँ ने दूध का गिलास मुह से लगाया था की दादी हॉस्पिटल की बातें करने लगी, एक पल के लिए तो मैं और माँ दोनों ही डर गए थे लेकिन जैसे ही दादी ने कहा की तू इतनी कमजोर है की डाक्टर साहब ने तेरा वह वाला टेस्ट ही नहीं किया जीसस यह पता चलता है की तेरे पेट में लड़का है या लड़की, यह सुनकर हम लोगो की जान में जान आई। माँ सोचने लगी की आखिर यह बात मैं कब तक छुपा कर रख सकती हूँ सच्चाई तो सामने आनी ही इसलिए क्यों न सचाई को धीरे धीरे माता जी के सामने लाया जाय। हलाकि माँ पूरी तरह से यह नहीं जानती थी की उनके पेट में लड़की ही है, लेकिन पता नहीं कैसे उन्हें मेरे होने का अहसास था। सो वह डरती थी की अगर सच में लड़की ही हुई तो क्या होगा, इसलिए वह चाहती थी की माता जी को यह बताना बहुत जरुरी है की कुछ भी हो सकता है, माँ ने धीरे से कहा की माताजी मैं भी चाहती हूँ की मेरे पेट में आपके खानदान का वारिस ही जन्म ले , लेकिन अगर लड़की हुई तो? यह सुनकर माता जी ने माँ को जोर से डाटते हुए कहा की तू पागल तो नहीं है कैसे लड़की होगी, हमारे खानदान में हर बहु के पहला बच्चा लड़का ही हुआ है तो फिर बरसो से चली आ रही यह परंपरा कैसे बदल सकती है, इसलिए तू ऐसा अशुभ बोलना तो दूर की बात सोचना भी नहीं। दादी के बात सुन कर तो माँ सन्न रह गयी, उसे समझ ही नहीं आ रहा था की आखिर कैसे दादी को समझे की लड़का या लड़की पैदा करना माँ के हाथ में नहीं होता, डरते हुए फिर बोली माता जी वैसे लड़का या लड़की पैदा करना किसके हाथ में होता है, दादी ने कहा की अगर बहु घर की लक्ष्मी होती है और उसमे अच्छे संस्कार होते है तो उससे लड़का ही होता है और अगर उसने को पाप किया होता है तो उस पाप का फल के रूप में ही लड़की जन्म लेती है, तुने सुना नहीं है जब किसी के लड़की होती है तो सब यह ही कहते है की पता नहीं क्या पाप किया था जो घर में लड़की ने जन्म लिया, माँ ने धीमे आवाज में कहा की माँ लड़की को तो साक्षात् लक्ष्मी और देवी का रूप मानते है, अगर घर में लड़की आ जाय तो कहते है की घर में लड़की आ गयी, दादी ने कहा की लक्ष्मी बहुए होती है बेटी तो पराया धन होती है, इसलिए जब पराया है तो कहा अपना रहा इसलिए तुझे नहीं मालुम की बेटी होने पर पूरी बिरादरी में सर झुक जाता है उप्पर से बेटी कोई उच्च नीच कर बैठे तो समझो समाज में मुंह तक दिखाना मुश्किल हो जाता है , माँ ने कहा की माता जी उच्च नीच तो लड़के से भी हो सकती है, तो दादी झुन्झुलाते हुए बोली की लड़के के सो जुर्म भी माफ़ होते है और वैसे भी लडको को बच्चा नहीं ठहरता , बच्चा तो लड़की यह ठहरता है इसलिए अब तू ऐसे समय पर यह फ़ालतू की बातें मत सोच , तू सिर्फ आराम कर बस। यह बोलकर दादी कमरे से बाहर चली गयी और माँ फिर से बिस्तर पर लेट गयी, माँ का शरीर तो आराम कर रहा था लेकिन माँ का मन और दिमाग अभी भी इसी उलझन में था की आगे न जाने क्या होने वाला है, माँ बस चुप चाप पडी हुई थी, माँ को इतना परेशान देख कर मैं भी बहुत परेशान थी, माँ की मदद करना चाहती थी लेकिन कुछ कर नहीं पा रही थी, ....शेष अगले एपीसोड़े में

Saturday, 25 September 2010

एक लड़की की कहानी एपिसोड- 9

माँ यह सोच ही रही थी की कही माता जी ने मेरा चेकअप तो नहीं करा दिया इतने में हम घर पहुच गए और दादी ने रिक्शेवाले से कहा की भैया रिक्शा जरा दरवाजे पर लगा दे ताकि मेरी बहु आसानी से उतर सके, दादी के मन में माँ के लिए इतनी चिंता और प्यार देख कर लगता तो बहुत अच्छा था लेकिन यह सोच कर दुःख भी लगता था की सच का पता चलने पर दादी माँ के साथ न जाने कैसा बर्ताव करेगी, दादी ने माँ को रिक्शे से उतरने में मदद की और घर के भीतर ले जा कर माँ को उनके पलंग पर लिटा आई, और तब बाहर जाकर रिक्शेवाले को पैसे दिए, और रिक्शेवाले को सफाई देते हुए कहा की भैया जरा माफ़ करना तुम्हे इन्तजार करना पड़ा वो जरा बहु को इतनी देर खड़ी रखकर तुम्हे पैसे देती तो कही वो दुबारा बेहोश न हो जाती, बहुत कम्जूर हो गयी है न इसलिए। रिक्शेवाले ने बड़ी उदारता से कहा कोई बात नहीं माताजी, माँ को होश आ चुका था लेकिन माँ जान बुझ कर अपनी आँखों को बंद किये लेटी थी की कही चेकअप में असलियत न आ गयी हो, लेकिन माँ को क्या पता की माँ का चेकअप हुआ ही नहीं, दादी माँ से कुछ बात करती की देखा की बहु की आँखे बंद है लगता है आराम कर रही है सो बिना जगाय ही अपने कमरे में चली गयी। दादी के कमरे से बाहर जाते ही माँ ने धीरे धीरे अपनी आँखे खोली और भगवान् से बात करने लगी, "हे भगवान् यह तुने क्या किया, मैं जिस बात को छुपा रही थी आज वह बात माताजी के सामने इस तरह से सामने आ गयी, उन्हें कितनी तकलीफ हुई होगी, अब मैं क्या करू? " फिर अचानक माँ ने सोचा की अगर माताजी ने चेकअप करवाया होता तो माता जी कुछ तो कहती लेकिन उन्होंने अभी तक कुछ भी क्यों नहीं कहा? कही वह बहुत ज्यादा गुस्से में तो नहीं है? कही शाम को अपने बेटे के सामने तो सारी बात नहीं करना चाहती? माँ यह सोचती रही और अन्दर ही अन्दर रात को होने वाले कलेश की पूर्व कल्पना करती रही, और भगवान् से कामना करती रही की भगवान् सब आपके ही हाथ में है, कृपा सब ठीक रखना। देखते ही देखते आँगन से धुप सिमटी गयी और संध्या बिखरती जा रही थी, दादी को लगा की दोपहर से बिना कुछ खाय पिए मेरी बहु ऐसे ही पड़ी हुई है चलूं देखूं उसकी तबियत कैसी है? दादी माँ के पास आई और सिराहने बैठ गयी और माथे पर हाथ फेरते हुए बोली अब कैसे तबियत है तेरी? माँ ने धीरे से कहा अब ठीक है माताजी । दादी ने कहा की बेटी अब तू बस आराम कर और सब भूल जा तू बहुत कमजोर हो गयी है इसीलिए बार बार चक्कर आ रहा है। तू बता की तेरे लिए कुछ खाने को बना लाऊ? तुने दोपहर से कुछ नहीं खाया, माँ ने कहा की नहीं माँ अभी कुछ खाने का मन नहीं कर रहा, दादी ने कहा की मैं जानती हूँ की ऐसे में कुछ भी खाने पिने को मन नहीं करता लेकिन फिर भी मन मार कर खाना ही पड़ता है । तू अपने साथ साथ होने वाले बच्चे को भूखा क्यों मार रही है? इसलिए तू आराम कर मैं कुछ लाती हूँ, यह बोल कर दादी रसोई में गयी और माँ के लिए दूध और साथ में कुछ बिस्कुट ले आई और माँ को कहा की अब तू बिना मुह बनाय इसे ख़तम कर। माँ ने हाथ में जैसे ही गिलास लिया इतने में दादी के मुह से एक ऐसी बात निकली जिसे सुनकर मेरी और माँ दोनों की धड़कन ही रुक गयी....शेष अगले अंक में....

Monday, 7 June 2010

एक लड़की की कहानी एपिसोड- 8

दादी ने कहा की मैं सोच रही हूँ की क्यों न तू भी जांच करा ले? दादी के बस यह कहने की देर थी की माँ की दिल की धड़कन पहले से और ज्यादा तेज धड़कने लगी और माँ बेहोश हो गयी। माँ के बेहोश होते ही दादी भाग कर साथ के कमरे में बैठे डॉक्टर को अपने साथ बुला लाइ, डॉक्टर साहब ने अपने आला लगाया और एक दम बोले की क्या हुआ आपकी बहु की दिल की धड़कन तो बहुत ज्यादा तेज है, क्या आप इन्हें पैदल लाइ है? क्या यह अभी अभी सीडीयाँ चढ़ कर आई है? दादी ने कहा नहीं डॉक्टर साहब न तो मैं इससे पैदल लाइ हूँ और न ही यह अभी अभी सीडीयाँ चढ़ कर आई है, बल्कि हम तो यंहा पिछले २ घंटे से लाइन में बैठे है, डॉक्टर बोला की फिर क्या आपने अपने बहु को डाटा है? मानो या मानो आपकी बहु दिमागी तोर पर बहुत परेशान है जिस वजह से इससे यह चक्कर आया, डॉक्टर के ऐसा कहने पर दादी तुरंत बोली हा डॉक्टर साहब यह आज घर पर भी बेहोश हो गयी थी इसीलिए मैं इससे आज यंहा लाइ हूँ, और रही बात चिंता की तोह मेरी तरफ से मेरी बहु को कोई चिंता नहीं हो सकती , मैं तो इससे अपनी बेटी की तरह मानती हूँ, इसका इतना ध्यान रखती हूँ, जब से मुझे पता चला है की मेरी बहु मेरे घर को चिराग देने वाली है, हमारे खानदान का नाम चलाने वाला आना वाला है तब से तो मैं इससे कुछ काम भी करने नहीं देती, दादी के यह सब बोलने से डॉक्टर शायद माँ की चिंता का कारन समाग गया और दादी से बोला की माता जी आपको कैसे पता की आपकी बहु आपको पोता ही देने वाली है? क्या आपने कही चेक अप करवाया है? दादी ने कहा वैसे तो हमारा खानदान में बरसो से यह परंपरा ही चली आई है की हमारा यंहा हर बहु की पहली बार बेटा ही पैदा हुआ है, इसलिए मुझे पूरा भरोसा है की मेरी बहु यह परंपरा नहीं तोड़ेगी, दुसरे आज मैं इसका चेक अप भी करवाने की सोच रही थी लेकिन जैसे ही मैंने इससे चेकअप करवाने के लिया पुचा वैसे ही यह बेहोश हो गयी। डॉक्टर को यकीन हो गया की जो वोह सोच रहा था वही बात है, इसलिए डॉक्टर ने दादी को समझाया की देखिये माताजी आपकी बहु बहुत ज्यादा कमजोर है इसलिए यह बार बार बेहोश हो जाती है और अगर में ऐसे में आप चेकअप भी करवाती है और चेकअप में कोई गड़बड़ हो जाती है तो उससे होने वाले बच्चे को नुक्सान हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा की आप इससे घर ले जाए और पूरा पूरा आराम करने दें, मैं कुछ ताकत की दवाई और सीरफ लिख देता हूँ, आप उन्हें पिलाई और अपनी बहु का ध्यान रखिये, दादी ने कहा की हा हा आप बिलकुल ठीक कह रहे है मैं भी किस पागल ओरत की बातो में आ गयी और चेकअप करने के बारे में सोचने लगी, हमे तो चेकअप करवाने की जरुरत ही नहीं हमारी तो परंपरा में ही लड़का है तो हम क्यों इन मशीनों पर भरोसा करे, दादी ने डॉक्टर साहब से दवाइयों का परचा लिया और माँ को घर ले आई, रास्ते में बहार की ताज़ी हवा लगने से माँ होश में तो आ गयी लेकिन दादी से बोली नहीं और अन्दर ही अन्दर सोचने लगी की लगता है माता जी ने मेरा चेकअप करा ही दिया, (शेष अगले एपिसोड में )

Wednesday, 24 March 2010

एक लड़की की कहानी एपिसोड (7)

मुझे और माँ को लगा की कही दादी माँ की भी इस तरह का कोई टेस्ट न करने को कहे? जैसे जैसे हमारा नंबर आ रहा था वैसे वैसे माँ और मेरी हालत डर के मारे खराब हो रही थी, दादी ने उस ओरतसे पूछा की अच्छा यंहा डॉक्टर यह भी बता देंगे की garbhvati महिला के पेट में लड़का है या लड़की? उस ओरत ने बड़ी ही उत्तेजित आवाज में कहा हाँ-हाँ बिलकुल, क्या तुम भी अपनी बहु का यह ही पता कराने आई हो? दादी ने कहा नहीं, यह गिर गयी थी सो मैंने सोचा की एक बार डॉक्टर साहब को दिखा लूँ की सब कुछ ठीक तो है कहीं बच्चे को कोई चोट तो नहीं आई, यही दिखाने आई हूँ। उस ओरत ने बड़ी ही ठंडी आवाज में उत्तर दिया अच्छा, मुझे लगा की आप भी लड़का या लड़की की जांच करवाने है, लगता है आपने पहले कही से जांच करा ली होगी, और जांच में लड़का ही बताया होगा, तभी आपको इतनी चिंता हो रही है, उस टाइम मेरी दादी ने थोडा समझदारी भरा जवाब दिया की अरे बहन क्या बात कर रही हो, लड़का हो या लड़की अगर बहु गिर जायेगी तो चिंता तो होगी न, वैसे अभी मैंने अपनी बहु की कही भी जांच नहीं काराई। और ओरत ने कहा की अरे जब आई हो तो यह काम भी करा ही लो दोनों काम एक साथ हो जायेंगे, अगर लड़का होगा तो यंहा से खुशु बटोरती हुई जाना और हाँ मुझे भी मिठाई खिलाना और अगर लड़की हुई तो यही पर रफा दफा करना, मैं भी यही सोच कर अपनी बेटी को लाइ हूँ, क्यूंकि अगर लड़की हुई तो मेरी बेटी की जेठानी उसे ताने मारेगी और सास भी मेरी बेटी से ज्यादा उसकी जेठानी को प्यार करेगी क्यूंकि उसके बेटा है। इसलिए मैं नहीं चाहती की कोई मेरी बेटी को ताने मरे, इतने में मेरी दादी ने कहा की क्या तुमने इसके ससुराल वालो से इस बात की इज्जाजत ले ली है? उस ओरत ने कहा की नहीं उन्हें नहीं पता, मेरी बेटी ने डर के मारे अभी अपने ससुराल में किसी को नहीं बताया सिर्फ अपने पति और मुझे ही बताया है, और मेरे दामाद भी यही चाहते है की उनकी पत्नी यानि मेरी बेटी को ससुराल में कोई ताने ने मारे इसलिए जांच में अगर लड़की है तो उसे यही रफा दफा कर देंगे और अगर लड़का है तो मेरी बेटी अपनी ससुराल में बता देगी और अपनी सास की मन की होकर रहेगी, उस ओरत और दादी की यह सारी बातें सुनकर मेरी और माँ की जान जा रही थी। दादी उस ओरत से कुछ और भी पूछना चाहती थी की इतने में उस ओरत का नंबर आ गया और वो अन्दर डॉक्टर के पास अपनी बेटी को लेकर चली गयी, दादी अभी शांत बैठी थी और दादी की इस शांति का मतलब मैं न जाने क्या क्या निकल रही थी, मुझे लग रहा था की शायद दादी माँ की भी जांच कराने को न कह दे? माँ ने डरते हुए दादी से पूछा की माताजी क्या हुआ आप क्या सोच रही है? दादी ने कहा की मैं सोच रही हूँ की..........................

Monday, 1 February 2010

एक लड़की कि कहानी, (एपिसोड -6)

माँ बेहोश हो कर गिर पड़ी, दादी को माँ के गिरने के बारे में नहीं पता था, दादी कमरे में बैठी माँ के आने का इन्तजार कर रही थी कि कब माँ आये और कब माँ और दादी एक साथ बैठ कर खाना खाय। मेरी माँ बेहोश पड़ी थी और मैं कुछ नहीं कर पा रही थी, मैं सोच रही थी कि भगवान् दादी को कमरे से बहार भेज दो ताकि वो माँ को बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देख लें, इतने में दादी बडबडाती हुई कमरे से निकली, दादी बड़े गुस्से में बाहर आ रही थी शायद माँ को डाटने के लिए लेकिन जैसे ही उनकी नजर आंगन में पड़ी तो देखा कि उनकी बहु बेहोश पड़ी हुई है, दादी चिल्लाते हुए माँ की ओर दोडी, दादी को इतना परेशान देख कर मुझे यह अहसास तो हो गया कि दादी माँ से बहुत प्यार करती है। दादी
ने माँ को आवाज लगाकर , बारबार लक्लाककर उठाने की कोशिश की , लेकिन माँ होश में नहीं आई , फिर दादी भीतर से लोटे में पानी लेकर आई और माँ के मुंह पर पानी के कुछ छीटे मारे और माँ के मुंह में चम्मच से पानी डाला तो, माँ ने धीरे धीरे अपनी आँखें खोली, दादी ने बड़ी हडबडाहट में माँ से पूछा क्या हो गया था तुझे, अचानक से चक्कर कैसे आ गए, क्या सुबह से तू खाली पेट है? माँ ने धीरे से हां करते हुए सिर हिलाया, दादी ने माँ को डाटते हुए कहा अरे पगली ऐसी हालत में भूखे नहीं रहते , तू अब अकेली नहीं तेरे साथ एक और जान है, इसलिए अब तुझे अपने और इसके दोनों के बदले खाना है, चल-चल जल्दी उठ मैं तेरे लिए कुछ खाने को लाती हूँ, दादी माँ को यह सब सुनाते सुनाते माँ को कमरे में ले आई और माँ को आराम करने को कह कर खुद रसोई में चली गयी, माँ लेटे-लेटे अब भी यही सोच रही थी कि वो दादी को सारी बात कैसे बताये। दादी का इतना प्यार देख कर तो मेरा मन भी दुखी हो रहा था, कि मैं लड़की क्यों हूँ, माँ ने सोचा कि माँ इस बात को दादी को बता कर दादी को बहुत बड़ा दुःख देने वाली है, आने वाले भविष्य के चक्कर में माँ दादी से उनकी अभी की ख़ुशी को भी छीन लेंगी, माँ यह सब सोच ही रही थी कि इतने में दादी माँ के लिए खूब बड़ा दूध का गिलास भर कर ले आई और साथ में कुछ मेवा , और ला कर माँ के आगे रख कर बैठ गयी और कहा की चल मेरे सामने यह सब बैठ कर ख़तम कर, मुझे पता है, तू अकेले में कुछ नहीं खाती है, दादी ने अपने हाथ से माँ को दूध का गिलास दिया और माँ को बड़े प्यार से दूध पीने को कहा, माँ जितने दूध पी रही थी, उतना दादी थी की लगातार बोले ही जा रही, थी, और उनकी बातों से साफ़ लग रहा था कि दादी माँ के बेहोश हो जाने को लेकर बहुत चिंतित है, दादी ने माँ से पूछा , बेटी तुझे कही चोट तो नहीं आई, एक पल को लगा की दादी ने यह बात माँ से नहीं बल्कि मुझसे पूछी है, इसलिए मेरे मुंह से एक दम से निकला की नहीं दादी, लेकिन सच तो यह था कि दादी ने माँ से उनकी चोट के लिए पूछा था, माँ ने भी मना किया लेकिन दादी को विश्वास नहीं हुआ, सो दादी ने कहा कि ऐसा कर तू जल्दी से तैयार हो, एक बार डोक्टर के चले चलते है, वरना मुझे जाते जाते चिंता रहेगी, कही तेरे बच्चे को अन्दर चोट न लग गयी हो, इसलिए तू बस चल, माँ भी दादी के कहने पर मान गयी और चलने को तैयार हो गयी, दादी ने खाना भी नहीं खाया और घर को ताला लगा कर डोक्टर की दुकान पर पहुँच गयी, दादी माँ को काफी बड़े अस्पताल में लाइ थी वंहा बहुत सारी गर्भवती महिलायें इधर से उधर घूम रही थीं, दादी ने माँ को एक जगह बेंच पर बिठा दिया और कहा की तू यंही बैठ मैं अभी आई, दादी ने एक काउंटर पर बैठे आदमी से कहा कि यहाँ सबसे बड़ी लेडी डोक्टर कोन है, उस आदमी ने कहा कि आप कमरा नंबर १६ में चली जाइए, दादी माँ को ले आई, दादी और माँ दोनों १६ नम्बर कमरे के सामने आ कर बैठ गए, काफी लम्बी लाइन लगी थी, मेरी माँ का नम्बर सबसे आखिरी में था, माँ के नंबर से पहले जिसका नम्बर था वो भी सास बहु की तरह ही लग रहे थे। दादी ने बराबर में बैठी महिला से कहा की आप किसके साथ आई है, आपकी बहु है, उस महिला ने कहा की नहीं-नहीं यह मेरी बेटी है, और माँ बनने वाली है, अभी मायके रहने आई है, इसलिए सोचा कि एक बार यह पता कर लूँ की पेट में लड़का है या लड़की, यह सुनते तो माँ और मैं दोनों ही घबरा गए कि कहीं ...............

Wednesday, 27 January 2010

एक लड़की की कहानी (एपिसोड - 5 )


माँ ने देखा कि दादी अपने संदूक को खोल कर बैठी हुई थी और कुछ-कुछ सामान अलग से निकाल कर रख रही थी, माँ को देख कर दादी ने कहा कि खाना रख दे पहले इधर आ। दादी कि आवाज में बहुत ख़ुशी और उत्सुकता झलक रही थी, माँ ने खाना रख दिया और माँ धीरे धीरे दादी की ओर चलने लगी, दादी ने बड़े ही गुदगुदाते हुए कहा कि देख यह सारा सामान मेरे पोते के लिए है जो मैंने न जाने कब से रखे हुए थे, आखिर आज वो दिन आ ही गया जब मैं इन्हें निकाल रही हूँ, यह बोलते बोलते दादी कि आँखों में ना जाने क्यों आंसूं भर आये, शायद वो ख़ुशी के आंसू थे , दादी अपनी ख़ुशी बयान नहीं कर पा रही थी। दादी ने माँ से कहा देख-देख यह तेरे पति के वोह कपडे है जो उसने अपनी छटी पर पहने थे, मैं चाहती हूँ कि मेरा पोता इस दुनिया में आने के बाद सबसे पहले यह कपडे ही पहने, अब तू यह मत सोचने लगियो कि कैसी दादी है जो अपने पोते के लिए इतने साल पुराने कपडे दे रही है, अरे पगली हाल ही के पैदा हुए बच्चे क़ी खाल बहुत नाजुक होती है और नए कपडे से उसकी नाजुक खाल को नुक्सान पहुंचेगा, इसलिए ५-६ दिन के बालक को पुराने कपडे ही पहनाना , और देख मैंने अपने पोते के लिए सोने की चेन , यह देख हाथ और पैरो के छोटे छोटे खडुए, देख-देख उसकी कमर क़ी कन्होनी , नजर से बचाने के लिए हाय । दादी ने न जाने कब से यह सब सामान जोड़ रखा था, जिसे दिखा दिखा दादी बहुत खुश हो रही थी, माँ भी कहीं न कहीं खुश तो थी यह सोच कर कि दादी को अपने पोते के आने की कितनी ख़ुशी है, काश उनकी यह ख़ुशी पूरी हो जाए, लेकीन माँ इस बात के लिए ज्यादा डर रही थी कि दादी सच का सामना कैसे कर पाएंगी, लेकिन दादी का सारा सामान देख कर मुझे बहुत ज्यादा दुःख हुआ, क्या दादी ने मेरे लिए एक छोटा सा खिलौना भी नहीं ख़रीदा, क्या दादी मुझसे इतनी नफरत करती है, मैं माँ के पेट में ही रो रो कर कराह रही थी, खुल कर इसलिए नहीं रो रही थी कि कहीं मेरी माँ को मेरे रोने का पता न चल जाए, लेकिन माँ तो माँ होती है न, उनसे भला बच्चे कैसे कोई बात छुपा सकते है, माँ ने दादी की बात बीच में ही काट कर कहा कि माताजी खाना बिलकुल ठंडा हो जाएगा, इसलिए पहले खाना खा लीजिये, दादी ने माँ से कहा कि हा हा ठीक है, तू पहले यह सामान अपने बक्से में जाकर रख दे, माँ ने कहा कि हा ठीक है और माँ सामान लेकर अपने बक्से में जाकर रख आई, माँ अन्दर ही अन्दर सोच रही थी कि क्यों न माताजी को मैं अपने मन की बात बता दूँ? यह सोच कर माँ ने फैसला लिया कि माँ दादी को अपने मन की सारी बात बता देंगी, क्यूंकि माँ नहीं चाहती थी कि दादी को बाद में कोई सदमा लगे, माँ यह सोचते सोचते दादी के कमरे कि ओर जा ही रही थी कि अचानक से माँ ..........(शेष अगले एपिसोड में )

Saturday, 16 January 2010

एक लड़की की कहानी एपिसोड -५


पिताजी के सुनो कहते ही माँ एक दम सन्न हो कर पिताजी कि और देखने लगीं , पिताजी अभी कुछ बोले भी न थे कि माँ कि आँखों में आंसूं भर आये , मानो माँ को पहले ही पिताजी के जवाब का अहसास हो गया हो, माँ कि आँखों में आंसूं देखकर मैं समझ गयी कि पिताजी का जवाब क्या होगा? का उत्तर पहले ही , एक आदमी को उसकी जड़ से पहचानने कि ताकत शायद एक स्त्री के अलावा किसी और में नहीं है । माँ में बड़ी भरी हुई आवाज में पिताजी से कहा कि मैं आपके जवाब का इन्तजार कर रही हूँ, पिताजी माँ से बोले कि देखो जहा तक मेरी बात है मुझे तो पिता बनाकर ही तुमने मेरी साड़ी इच्छाए पूरी कर दी है और मुझे इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता कि तुम्हारी कोख से लड़की जन्म ले या लकड़ा, मेरे लिए तो दोनों का ही सामान महत्त्व है, क्यूंकि दोनों में ही मेरा अंश होगा, हाँ माँ के लिए तो हमे सोचना हो होगा, वो तो बेचारी अपने पोते का मुंह देखने के लिए ही जिन्दा है, उसे बुदापे में हम इससे ज्यादा बड़ी ख़ुशी और दे भी क्या सकतें है, इसलिए मैं चाहता हूँ कि तुम मेरी माँ को पोता ही दो। यह सुनकर तो मानो मेरी माँ कि सांस ही थम गयी हो, वह इतनी परेशान हो गयी थी कि पिताजी के आवाज लगाने पर वह नहीं सुन रही थी और वंहा से उठ कर रसोई में जा बैठी, माँ को ऐसी हालत में देखकर मुझे अपने होने का अफ़सोस हो रहा था, मैं सोच रही थी कि काश मैं लड़की से लड़का बन जाऊं और अपनी माँ को ख़ुशी दे सकूँ, लेकिन भला ऐसा कैसे हो सकता है, पिताजी के वो शब्द मेरे कानो में भी गूंज रहे थे, और माँ तो मानो अपने होश में ही नहीं थीं, पिताजी को माँ कि हालत का शायद अंदाजा नहीं था सो वो दफ्तर जाने के लिए तैयार हुए और माँ को खाने का डिब्बा लगाने को कहा, माँ डिब्बा लेकर पिताजी कि देने आई तो पिताजी से माँ को देखा और वह माँ को कमरे में हाँथ पकड़ कर ले गए, पिताजी से जैसे ही माँ से पूछा कि क्या हुआ तुम इतनी परेशान क्यों हों , तो माँ ने पिताजी कि और देखा और चुप कड़ी रहीं, माँ शायद पिताजी से कोई शिकायत करना नहीं चाहती थीं, लेकिन माँ कि आँखों में माँ का दर्द साफ़ दिख रहा था, बस उसे कोई पड़ने वाला ही नहीं था, माँ के कुछ भी न बोलने पर पिताजी ने माँ से कहा कि देखो तुम चिंता मत करो, भगवान् सब अच्छा ही करेंगे, और यह कहकर पिताजी दफ्तर के लिए निकल गए, माँ ने दादी को बुलाया और कहा कि माता जी आप भी चलिए खाना खा लीजिये, दादी ने माँ से कहा कि ठीक है मेरा और अपना दोनों का खाना ले आ दोनों साथ में बैठ कर खायेंगे और बातें भी करतें जायेगे, मुझे कल वापिस गाँव जाना है इसलिए जाने से पहले तुझे सबकुछ समझा दूँ कि गर्भवती स्त्री को कैसे कैसे रहना चाहिए, माँ ने दादी और अपने लिए खाना लगाया और माँ दादी के कमरे में चली गयी, माँ जैसे ही वहां पहुंची तो माँ ने देखा कि दादी .............................(शेष अगले एपिसोड में ) आपको यह कहानी कैसी लग रही है कृपा जरुर बताएं

Monday, 4 January 2010

एक लड़की की कहानी (एपिसोड - ३ )

दादी ने माँ से ऐसा क्या कहा जो माँ रो पड़ी, मैं यह बात लगातार सोचती रही, मैं अन्दर ही अन्दर माँ से पूछ भी रही थी कि ' मेरी प्यारी माँ मुझे तो बताओ कि आपके रोने का क्या कारण है ? ' लेकिन शायाद मेरी आवाज मेरी माँ नहीं सुन पार रही थी, शायद मेरे अलावा माँ को रोते हुए पिताजी या दादी में से किसी ने भी नहीं देखा था। माँ ने चुपचाप से अपने आँचल से अपने आंसू स्वयं ही पोछ लिए और रसोई में जाकर फिर से काम में लग गयी। घर में सभी लोग सो चुके थे ओर माँ पूरी रसोई की सफाई करके सोने के लिए कमरे में आई तो देखा कि पिताजी भी सो चुके थे, एक बार को माँ ने पिताजी को उठाने के लिए उनकी बांह पकड़ी, शायद माँ पिताजी से कोई बात करना चाहती थी, लेकिन माँ ने देखा कि पिताजी बहुत ही गहरी नींद में सो रहे है ओर सोते समय भी पिताजी के चहरे पर एक ख़ुशी झलक रही थी, सो माँ ने पिताजी को नहीं उठाया ओर खुद भी सोने के लिए लेट गयी, माँ सोते हुए भी सो नहीं रही थीं, बार बार माँ करवटें बदल रही थी , माँ के करवट बदलने के कारण माँ मैं भी माँ के साथ जाग रही थी, और सोच रही थी कि भगवान् मेरी माँ कि परेशानी दूर करो, मैं अपना दुःख किसी से बाँट नहीं पा रही थीं इसलिए शायद माँ ज्यादा परेशान थीं , मैं माँ का दुःख बांटना चाहती थी लेकिन माँ मेरी उपस्थिति को नहीं महसूस कर रही थीं , देखते ही देखते रात बीत गयी और भोर हो गयी , पक्षियों के चहचहाने कि आवाज कानो में पड़ते ही माँ एक दम से उठी और फिर से अपने काम पर लग गयी, माँ ने पूरा घर साफ़ किया और नहा कर तुलसी जी कि पूजा कि और माँ ने पूजा में भगवान् से माँगा कि हे भगवान् मेरी लाज रख लेना, माँ का यह अधुरा वाक्य सुनकर मैं विचलित हो गयी कि ऐसा क्या हो गया है जिससे माँ कि लाज खतरे में पड़ गयी, माँ के अधूरे यह शब्द का क्या मतलब है? माँ किस बात को लेकर परेशान है, मैं कैसे पता लगाऊं, माँ रसूई में गयी और सबके लिए चाय बनाई पहले दादी के लिए माँ चाय लेकर गयी और माँ ने देखा कि दादी पूजा कर रही है सो माँ दादी कि चाय कटोरी से ढक कर लोट ही रही थीं कि दादी ने आवाज लगाईं ' बहु जरा इधर आ और मेरे साथ पूजा में बैठ, माँ दादी के साथ पूजा में बैठी तो दादी ने माँ से कहा कि गर्ववती स्त्री को रामायण सुननी चाहिए इससे होने वाले बच्चे पर अच्छा असर पड़ता है, इसलिए आज से रोजाना तू रामायण सुना कर, मैं चाहती हूँ कि मेरा पोता भगवान् रामचंद्र कि तरह ही बने, यह सुनकर माँ कर मुंह रात कि तरह ही उतर गया, मुझे भी यह सुनकर बहुत दुःख हुआ कि दादी मेरे आने का नहीं बल्कि अपने पोते के आने का इन्तजार कर रहीं है, लेकिन मेरा दुःख मुझे मेरी माँ के दुःख से बहुत कम था, माँ रामायण सुन रही थीं लेकिन उनका ध्यान कहीं और था , अन्दर ही अन्दर उन्हें कोई बात खाय जा रही थी, एक बार को मेरे मन में यह बात भी आई कि कहीं माँ दादी की बात से ही तो दुखी नहीं है? शायद हां माँ सच में दादी कि बातों से ही दुखी है, चूँकि माँ को कही न कही मेरे होने का अहसास है, जो माँ दादी को बता नहीं पा रही है और आने वाले कल को सोच कर दुखी हो रही है। रामायण सुनकर माँ पिताजी के लिए चाय लेकर गयी और पिताजी से अटकते अटकते बोली कि' सुनिए मुझे आपसे एक बात करनी है' पिताजी ने कहा कि हां-हां बोलो, माँ ने कहा कि मेरे मन में एक डर है, पिताजी ने बड़ी उत्सुकता से पूछा कि कैसा डर? सब कुछ ठीक तो है न? माँ ने कहा कि अच्छा यह बताइये कि आपको बेटा चाहिए कि बेटी? पिताजी ने चाय का कप नीचे रखकर माँ का हाथ पकड़कर बोले, ' तुम ऐसा क्यों पूछ रही हो' । माँ ने कहा कि ऐसे ही बताइये ? पिताजी ने कहा कि ठीक है अगर तुम यह जानना ही चाहती हो तो सुनो ................(शेष अगले एपिसोड में )

Sunday, 13 December 2009

एक लड़की की कहानी (एपिसोड - 2)

माँ ने जैसे ही कुण्डी खोली वैसे ही देखा की दरवाजे पर एक बुजुर्ग ओरत खड़ी थी, जो दिखने में बिल्कुल दुबली पतली और कमजोर सी थी , उसने सीधे पल्ले की साड़ी पहन रख्ही थी और कंधे पर एक बैग लटका रखा था, मैं यह सोच ही रही थी की यह बुजर्ग ओरत कोन है , इतने में माँ ने उस ओरत के पैर छुए और कहा की माता जी आपको सफर में कोई परेशानी तो नही हुई? माँ ने जैसे ही यह कहा तो मैं समझ गयी की यह तो मेरी दादी हैं,
यानी मेरी माँ की सास, मुझे बहुत खुशी हो रही थी यह सोच कर की मेरी दादी मुझे कितना प्यार करेंगी और मुझे कहानी भी सुनाएगी, माँ के साथ भीतर आकर दादी ने देखा की पापा चाय और पकोड़े खा रहे हैं , दादी पापा से बोलीं, 'ओहो मेरे आने की खुशी में तूने पहले से ही पकोड़े बनवा रखें है ', यह सुन कर पापा मेरी माँ की ओर देखने लगे ओर थोड़े से शर्मा भी गए, ओर उन्होंने अपनी माँ यानि मेरी दादी के पैर छुए ओर कहा की माँ यह पकोड़े आपके आने की खुशी के साथ साथ एक ओर मेहमान के आने की खुशी में बने है, मेरी भोली दादी ने समझा की शायद सच में कोई ओर मेहमान घर में आने वाला है, दादी ने मुह बनाते हुए पापा से पूछा की कोन आ रहा है? पापा ने कहा की अपनी बहू से ही पूछ लो न की कोन आने वाला है, यह सुन कर मेरी माँ थोड़ी से शर्मा उठीं ओर कमरे में चली गयी, माँ के यूँ कमरे में जाने से शायद मेरी दादी को मेरे आने का अंदाजा लग गया ओर वह माँ के पीछे ही बच्चो की तरह भागती हुई गयी, दादी ने माँ से पूछा की जल्दी बता न की क्या बात है? क्या कोई खुशखबरी है? दादी के यह बोलते ही माँ ने शर्माते हुए सर हिलाया ओर दादी के पैर छुए , मेरी दादी ने माँ को तुरंत कंधो से पकड़ कर उठाया ओर कहा की भगवान् करे की तुझे चाँद सा बेटा हो, इसके अलावा ओर भी न जाने कितने आशीर्वाद दादी ने माँ को एक ही साँस में दे डाले, दादी के ऐसा बोलने पर मुझे बहुत दुःख हुआ ओर मैंने सोचा की दादी तो मेरे आने की नही बल्कि एक लड़के के आने की उम्मीद कर रही है, लेकिन मैंने सोचा की मैं दादी को इतना प्यार करूंगी की दादी मुझे भी लड़के की तरह प्यार करेंगी, मैंने दादी के इस भेदभाव को एक पल में ही भुला दिया, मैंने सोचा की चलो मेरे माँ ओर पापा तो मुझे प्यार करते है न, बस ओर मुझे क्या चाहिए , दादी का प्यार तो मैं पा ही लूंगी , अचानक पापा पर नजर गयी तो देखा की पापा दरवाजे के कोने पर खड़े हो कर दादी ओर माँ की बातें सुन रहे थे ओर बहुत खुश हो रहे थे, दादी ओर अपनी माँ के बीच का प्यार देख कर मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा था, दादी ने माँ को कुछ बातें संघाई ओर माँ से अपना ध्यान रखने को कहा ओर उन्हें अपने साथ ही कमरे से बहार लें आई, दादी ने पापा को बहार आकर कहा की अब तू बाप बनने वाला है इसलिए थोड़ा सयाना बन जा ओर अपनी पत्नी का ध्यान रख, मुझे एक मोटा ताजा बच्चा चाहिए , दुबला पतला बीमार सा बच्चा मुझे नही चाहिए, सो ऐसा कर आज से ही बहू के लिए रोजाना ताजा फल ओर कुछ मेवा ले आया कर, इसके लिए अलग से ढूध भी बाँध दे, ओर आज से पानी भरने ओर कोई भी भारी काम तू करेगा, बहू से कोई भी भारी सामान नही उठवाना , वैसे तो अभी कुछ दिन मैं यही हूँ लेकिन ज्यादा दिन तो मैं नही रुक सकती, तुझे मालूम ही है की गाव में कितना काम छोड़ कर आई हु, तेरे पिताजी को ही सारा काम करना पड़ रहा होगा, इतने में मेरी माँ दादी से बोली की माताजी आप सफर से थक गयी होंगी सो आप आराम करिए इतने मैं आपके लिए खाना बनाती हूँ, यह बोलकर माँ दादी के लिए खाना बनाने के लिए रसोई में आ गए ओर दादी अन्दर जा कर आराम करने लगी, दादी की बातो का पिताजी पर इतनी जल्दी असर हो गया की वो भी माँ के पीछे ही रसोई में आ गए ओर माँ से बोले की लाओ कुछ काम मैं कर देता हूँ, यह सब देख कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा था की मेरे आने के लिए सब कितने खुश हैं ओर मेरी माँ कितना ख्याल रख रहे है, माँ ओर पिताजी ने मिलकर खाना बना लिया ओर माँ ने पिताजी से कहा की आप माताजी को बुला लो मैं खाना परोस देती हूँ, माँ ने पिताजी ओर दादी दोनों की थाली लगा दी ओर दोनों खाना खा बैठ गए, दादी ने माँ को डाटा ओर कहा की चलो तुम भी साथ बैठो ओर जल्दी से खाना खाओ ओर उसके बाद एक गिलास ढूध पीकर ही सोना, ओर हा अगर घर में केसर हो तो केसर दाल कर ढूध पीना इससे बच्चा गोरा होता है, दादी की ये सारी बात्तें सुनकर मुझे अन्दर ही अन्दर गुदगुदी हो रही थी की मैं अब गोरी हो जाउंगी, मैं खुश हो ही रही थी की दादी ने माँ से एक बात कही जिसे सुनकर माँ रो पड़ी.............(शेष अगले एपिसोड में...)
आपको यह कहानी कैसी लग रही है यह जरुर बताएं .


Sunday, 6 December 2009

एक लड़की की कहानी (एपिसोड - 1)


मेरा नाम 'लड़की ' है और आज मैं आज आपको अपनी कहानी सुनाती हूँ। अभी मेरा जन्म नही हुआ है लेकिन सामाजिक तोर से मेरा नामकरण मेरे जन्म लेने के बहुत पहले ही हो चुका है। और मेरी कहानी उस दिन से शुरू होती है जब मैंने मेरी माँ के पेट में मैंने अपने आने की दस्तक दी। मेरी माँ की खुशियों का कोई ठिकाना नही था और वह इतनी खुश थी की अपनी खुशी किसी से बाँट भी नही पा रही थीं, उनकी इस खुशी में मैं भी कुश थी और माँ को मैं अन्दर से ही गुदगुदा रही थी जिससे माँ को मेरी हरकत का पता चल रहा था और वो उस अहसास को महसूस करते हुए और खुश हो रही थी, माँ ने पुरे दिन इन्तजार किया की मेरे मेरे पिताजी काम पर से घर लोंटें और माँ उनको यह खुशखबरी दें की वो पिता बनने वाले है, माँ ने उस दिन पकवान बनाय और शाम को पिताजी के घर आते ही उन्हें चाय देते हुए शर्माते हुए कहा की मैं आपको एक खुशखबरी सुनाना चाहती हूँ, तो पिताजी ने बड़ी उत्सुकता वश माँ से कहा की हाँ हाँ जल्दी बताओ , शायद मेरे पिताजी को माँ के शर्माने से पता चल गया होगा की माँ उन्हें कोन सी खुशखबरी सुनाना चाहती हैं, लेकिन फ़िर भी पिताजी यह बात माँ के मुंह से ही सुनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बड़े प्यार से माँ से पूछा की जल्दी बताओ न , माँ ने शर्माते हुए धीरे धीरे कहा की आप पिता बनने वाले हैं। यह सुनते तो मानो मेरे पिताजी के पाँव जमीन पर नही टिके और उन्होंने माँ को गोद में उठा लिया और भगवान् से पहले माँ को शुक्रियादा किया की 'तुमने मुझे आज पिता बनने का सुख दिया' फ़िर दोनों ने भगवान् के मन्दिर के सामने अपना सिर जुखाते हुआ भगवान् को भी धन्यवाद किया, मैं अपने माँ और पिताजी को मेरे आने पर इतना खुश देख कर बहुत खुश हो रही थी और बस चाह रही थी की मैं कब अपने माँ और पिता के हांथों में खेलूं और उनका वो प्रेम पाऊं जो वो लोग मुझे देना चाहतें है,
अपनी खुशी का इजहार करने के चक्कर में पिताजी की चाय तो ठंडी ही हो गयी थी। इसलिए पिताजी ने माँ से कहा की अब एक गरमा गरमा चाय बनाओ और हां साथ में गर्म-गर्म पकोड़े भी बना लो मैं १० मिनट में आता हूँ, माँ चा और पकोड़े बनाकर टेबल पर रख ही रहीं थीं की इतने में पिताजी मिठाई का डिब्बा लेते हुए घर में घुसे , माँ ने पिताजी से पूछा की आप कहा गए थे, देखो चाय फ़िर से ठंडी हो जायेगी, चलिए हाँथ धोलो और जल्दी से आकर चाय और पकोड़े खा लो, पिताजी ने कहा की हां हां ठीक है, मैं हाँथ धो कर आता हूँ लेकिन तुम भी पहले हाँथ धो लो और यह मिठाई एक प्लेट में रख लो, माँ समझ गयी और माँ ने पूजा के लिए एक प्लेट त्यार कर ली, पिताजी जैसे ही हाँथ थो कर आए तो माँ ने कहा की चलिए जल्दी से पूजा कर लेतें हैं वरना चाय ठंडी हो जायेगी, लेकिन पिताजी को चाय के ठंडे होने का कोई डर नही था , वह तो उस दिन भगवान् का तहे दिल से शुक्रियादा करना चाहते थे, सो पूजा में बैठे और भगवान् को भोग लगा कर परशाद पहले माँ को २ बार खिलाया (एक मेरे हिस्से का और दूसरा माँ के हिस्से का ) उसके बाद ख़ुद ने भी परशाद खाया और फ़िर चाय पीने के लिए टेबल पर आए। माँ और पिताजी चाय पीते - पीते मेरे आने के लिए अलग अलग त्यारियों की बातें कर ही रहे थे की इतने में दरवाजा खटखटाने के आवाज आई , माँ उठी और दरवाजे की कुण्डी खोल ही रही थी की....(शेष अगले एपिसोड में )

Thursday, 3 December 2009

क्यूंकि तुम लड़की हो॥


क्यूंकि तुम लड़की हो। यह शब्द मैंने अपने जीवन में लाखो बार सुने है, लेकिन मेरे अपनों से नही बल्कि बहार वालो से यानी समाज से। और मैंने ही क्या यह शब्द तो लगभग सभी लडकियों ने सुने ही होंगे, वो बात अलग है की हमारे माता पिता भले ही हमे ऐसा न बोलते हों, लेकिन कही न कही वो भी दुव्यवहार करतें ही हैं, दुसरो की लडकियों को तो उन्होंने भी कभी न कभी बोला ही है, की तुम एक लड़की हो तुम्हे ऐसा नही करना चाहिए, तुम्हे वैसा नही करना चाहिए, तुम्हे ऐसा रहना चाहिए, तुम्हे ऐसा हँसना चाहिए, तुम्हे ऐसे चलना चाहिए, और न जाने क्या क्या?
मेरे मन में कही बार यह सवाल आता है की हम जिस समाज की बात करतें है आखिर वह समाज क्या है? किसने बनाया है उस समाज को? कोन कोन लोग शामिल हैं उस समाज में?
लेकिन शायद अब मैंने यह बात जान ले है की समाज किसी और ने नही हम सभी लोगो ने मिलकर बनाया है। हमने एक ऐसे समाज की स्थापना की है जिसमे हमे अपनों को बचाना है और दुसरो के लिए सीमाए तय करनी है, जब अपनी बेटी की बात होती है तो माता पिता उसे देश के सर्वोच्च पद पर देखना चाहतें है, फ़िर भले ही समाज कुछ भी कहे किसी को किसी बात की परवाह नही होती, लेकिन जब बात समाज में रहने वालो की बेटियों की होती है तो यह बात शायद दुसरो को अच्छी नहीं लगती।
अब कोई यह बताये की समाज के नियम किसके लिए हैं? अपनी सहूलियत के हिसाब से नियम तय करने वाले इस समाज पर कोई कैसे भरोसा करे?
लडकियों को समाज के नाम पर न जाने कितने ताने मिलतें है? वह सुबह से शाम तक कितनी बार सुनती है की ऐसे मत करो क्यूंकि तुम एक लड़की हो। तुम्हे परे घर जाना है, ससुराल वालें क्या कहेगे? क्या आपने किसी लडको को यह सब सुनते हुए देखा है? नही। कभी नही? एक लड़की का जीवन शादी के बाद पुरी तरह से बदल जाता है, उसकी आदतें, उसका बचपन, उसके माता पिता, उसका हँसना, उसका चलना आदि सभी कुछ अर्थार्थ उसका जीवन की एक नयी शुरात यानी एक नया जन्म, यह नया जन्म एक लड़के का क्यो नही होता? उसकी लाइफ में कोई परिवर्तन क्यो नही आता? वह क्यो शादी के बात भी अपनी आदतें नहीं बदलता? देखा जाए तो वह बदलेगा भी क्यो? लड़का जो ठहरा !
लडकियों को बचपन से ही एडजस्ट करना सिखाया जाता है, बचपन में भाई के साथ एडजस्ट करना , अगर सब्जी कम है तो ख़ुद रूखे खाना और भाई के लिए छोड़ देना, क्यूंकि वो एक लड़का है। हो सकता है कुछ घरो में ऐसा न हो लेकिन कही न कही लडकियों को एडजस्ट करने को कहा ही जाता है। माँ गिलास भर के लड़के को दूध पीने को देती है लेकिन लड़की को नही देती, क्यूंकि वह एक लड़की है! ऐसी ही बहुत सी बातें है जो मैं लिखना चाहती हूँ, इसलिए
मैं आपको एक लड़की की कहानी सुनाना चाहती हूँ जो एपिसोड वाइज आपको पढाई जायेगी, अगर आप भी मेरी इस कहानी का हिस्सा बनना चाहतें हैं तो आप अपनी कोई आपबीती मेल से भेजें. हर सोमवार को एक एक एपिसोड आपको पड़ने को मिलेगा, हो सकता है हमारी इस कोशिश से समाज की आंखों पर से परदा हट जाय, क्यूंकि अक्सर लोग सुनी सुनाई बातों से ज्यादा पड़ी पढाई बातों पर विश्वास करतें है, तो चलिए शुरू करें है हम एक आन्दोलन जिसमे समाज में हो रहे लडकियों से दोहरे व्यवहार को ख़तम करने का संकल्प लेतें है, यक़ीनन हमारे द्वारा शुरू किया यह आन्दोलन हमारी आने वाली नयी पीड़ी को समान से जीने का अधिकार देगी, यदि हमारी माँ और नानी ने यह आन्दोलन पहले ही शुरू कर दिया होता तो शायद हम भी बराबरी के अधिकार के साथ जी रहे होते। खेर अब भी देर नही हुई बस शुरू करतें है एक लड़की की कहानी। और मिलतें है हर सोमवार को।

आप मुझे मेल कर सकतें है॥ merikoshish@gmail.com

Tuesday, 24 November 2009

आधे सोए, आधे जागे।


कुछ वर्ष पहले तक जहाँ नाइट जॉब को लोग गलत नजरिये से देखते थे और नाईट जोब्स करने वालों को समाज में शक भरी निगाहों से देखा जाता था वहीं बदलते समय की बदलती जरूरतों ने आज लोगों का नजरिया भी बदला है। आज वही नाइट जोब्स लोगों को खूब लुभा रहे हैं। हाँ, तर्क अलग अलग हैं।
किसी का कहना है कि समय और पैसा दानों की बचत के लिए इससे बेहतर और कोई जॉब हो ही नहीं सकती। कोई इन नाईट जाब्स के साथ-साथ दिन में भी कोई छोटी मोटी जॉब करके एक्सट्रा इनकम पैदा करके खुश है तो कोई दिनभर मौज मस्ती और अपना शोक पूरा कर खुश रहता है। किसी को फैमिली के लिए समय आराम से मिल जाता है तो कोई पढाई के लिए समय निकाल पाता हैं। कारण कोई भी हो लेकिन सभी को इन दिनों नाइट जोब्स काफी पसन्द आ रही हैं खासतौर पर युवाओं में तो इन नाइट जोब्स के प्रति काफी आकर्षण पैदा हो रहा है। और इन युवाओं में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि नाईट जाब्स हमारी लाइफ में और अधिक कुछ करने के विकल्प देती हैं। वरना तो ऑफिस से घर और घर से ऑफिस तक की लाइफ में ही सब कुछ सिमटा सा लगता था। अब हम अपने लिए भी टाइम निकाल सकते हैं जो कि सही जगह पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इन जोब्स ने लाइफ को बहुत आसान बना दिया है।
मुख्यत: आज के भागदौड़ और प्रतियोगिता युक्त समय में ज्यादातर महिलाओं की समस्या यह है कि वे अपने काम व परिवार के बीच संतुलन स्थापित नहीं कर पाती और कई बार यही कारण है कि वे हमेशा फ्रस्ट्रेशन से ग्रसित रहती हैं। परिवार की नाराजगी के साथ काम का बेहिसाब बोझ उनकी जिंदगी में जहर घोल देता है लेकिन ये नाइट जोब्स एक तरह से बदलते समय के साथ कदम मिलाकर चलने का ही जरिया है। रात को 6-8 घंटे काम कर के अच्छा खासा पैसा भी कमा लेते हैं और फिर भी इनके पास काफी समय बचा रहता है अपने और अपने परिवार के लिए। यदि यह चाहे तो इस समय में कुछ और भी एक्सट्रा कर सकती हैं। अपने सी.वी को और बेहतर बनाने के लिए कोई कोर्स या फिर अपनी रूचि के हिसाब से साइड वर्क या बिजनेस कर सकते हैं। रात को जोब्स करने के बाद आप चाहें तो दिन में थोड़ा आराम करने के बाद अपना कोई काम भी कर सकते हैं जबकि अन्य जोब्स में दिन भर काम करने के बाद आप रात को जाकर सोना ही पसंद करेंगे। देखा जाए तो एक तरह से ये जोब्स लोगों को एक्टिव लाइफस्टाइल सिखा रहे हैं। इन लोगों की लाइफ अन्य लोगों के मुकाबले अधिक डिसीप्लीन युक्त और वक्त की पाबंद है। इसी वजह से शायद इन क्षेत्रों के प्रति आज क्रेज काफी बढ़ रहा है। हालाकि गर्ल्स के लिए यह थोड़ी रिस्की हो सकती है। लेकिन बदलते समय की डिमांड है कि लड़कियों को थोड़ी बोल्ड और सतर्क होना चाहिए जब लड़कियां हर क्षेत्र में पुरषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं तो ये इसमें क्यों पीछे रहें। बस थोड़ी सी सेफ्टी का ध्यान रखने की जरूरत है। वैसे भी प्रत्येक ओर्गनिजेशन गर्ल्स एम्प्लाइज के आने व जाने के समय सिक्यूरिटी के पूरे इंतजाम करती है। ऑफिस में भी इस बात का पूरा ध्यान रखा जाता है कि फैंडली माहौल हो ताकि गर्ल्स पूरी तरह से कम्फर्ट होकर काम कर सकें। ऑफिस में भी अच्छी खासी सिक्यूरिटी के पुख्ता इंतजाम होते हैं।
सोफिया जो कि एक डोमैसटिक कोल सैंटर में काम करती हैं उनका कहना है कि नाईट जाब्स यकीनन डे जाब्स से काफी अच्छे हैं। यहां सैलरी भी अच्छी मिलती है और हमारे पास दिन में भी बहुत कुछ करने को होता है। दिन में हम चाह कर भी पूरे दिन नहीं सो सकते, बस थोड़ा आराम करके अपनी फैमली के साथ समय बिताने का मौका मिलता है जो कि डे जाब्स में नहीं मिल पाता। लेकिन परेशानी बस यही है कि पास-पड़ोसी की प्रतिक्रिया बहुत ही खराब लगता है जब सुबह हम घर आते हैं। उनकी नजरें ऐसी होती हैं जैसे न जाने हम कितना गलत काम करके आए हों।

मोनिका का भी यही मानना है कि माता-पिता को तो हमपर पूरा भरोसा होता है तभी हम लड़किया आज घर से न केवल बाहर निकल पा रही हैं बल्कि रात में भी काम कर रही हैं। लेकिन जब रि’तेदारों को पता चलता है तो वह दस तरह की बाते बनाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है उनकी ऐसी बातों से हमें पीछे नहीं हठना चाहिए। जब लड़कियों ने घर से बाहर निकलना शुरू किया होगा तब शुरूआत में उनके लिए भी इसी तरह से बात बनाई जाती होंगी। अगर वह हार मान लेती तो हम आज भी घर की चार दिवारी में कैद होते।

आंचल
नाईट जाब्स करना यकीनन एक बड़ी चुनौती है अकेले हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए। लेकिन यदि हम सही हैं तो हमें किसी की बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए। लोगों का क्या है कुछ दिन बोलेगे फिर एक दिन अपने आप बंद हो जाएंगे। वैसे हमारे पड़ोस में पहले जो लोग बोलते थे कि लड़कियों को रात में नौकरी नहीं करनी चाहिए आज वहीं लोग मेरे जोब्स को देखकर अपनी लड़की की भी जोब्स नाईट शिफ्ट में कराना चाहते हैं ताकि दिन में वो अपनी पढाई कर सकें।

मनोचिकित्सक समीर पारिख का कहना है कि चाहे लड़की हो या लड़का नींद तो सभी के लिए बहुत जरूरी है। प्रत्येक इंसान को 6-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। इसलिए रात में जोब्स करने के बाद भी आपको अपनी नींद पूरी करने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। यदि आपका ‘शरीर रात में काम करने के लिए परफैक्ट नहीं है तो आपको ऐसी नौकरी नहीं करनी चाहिए वरना आपको स्लीपिंग प्रोबलम हो सकती हैं। आप चाहे दिन में जोब्स करें या रात में बस इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी नींद हर हालत में पूरी करनी चाहिए। नींद पूरी न होने से आपके काम पर भी काफी गलत प्रभाव पड़ सकता है और आप वीकनैस महसूस कर सकते हैंं
प्रस्तुति:- प्रीति पाण्डेय

Sunday, 22 November 2009

नृत्य से बन सकता है आपका भविष्य उज्जवल

नृत्य जिसे खुशी जाहिर करने का साधन माना जाता रहा है, ‘शादी , पार्टी या किसी भी बड़े उत्सव की खुशियों को नृत्य के बिना अधुरा माना जाता है। जहां पहले यह एक रस्म-रिवाज हुआ करता था आज यह लोगो की होबी अर्थार्त उनके ‘शोक के नाम से भी अपनी पहचान बना चुका है वहीं रोजगार के बढ़ते विकल्पों ने नृत्य को भी रोजगार के विकल्पों में ‘शामिल कर लिया है। और यही वजह है कि मनोरंजन उद्योग में पहले से काफी उतार-चढ़ाव आया है। कला अब व्यक्ति की रचनात्मक प्रतिभा की संतुष्टि का माध्यम मात्र नहीं है, बल्कि यह आजीविका का भी आकर्षक साधन बनकर उभरी है।

वैसे तो प्राचीन काल में नृत्य सीखना सम्मानजनक परिवारों में वर्जित माना जाता था लेकिन अब विशव स्तर पर मनोंरजन उद्योग के ग्लैमर एवं चमक-दमक के कारण युवा पीढ़ी के लिए नृत्य सम्मानजनक कैरियर बनता जा रहा है। आजकल म्यूजिक वीडियो भी छाते जा रहे हैं। फिल्मों में नृत्य के दृश्यों में वृद्धि होती जा रही है। इस वजह से कैरियर के रूप में भी इससे विकल्प के तोर पर शामिल किया जाने लगा है। परिणामस्वरूप कैरियर के रूप में नृत्य सभी परिवारों में स्वतंत्र रूप से अपनाया जा रहा है।

नृत्य के विभिन्न आयाम:-
भारतीय ‘शास्त्रीय नृत्य के साथ-साथ जाज, बैलेट, वाट्ज, जिवे तथा टैप डांस जैसे पश्चिमी नृत्यों की भी फिल्म एवं वीडियो क्षेत्र में धूम मची हुई है। भारतीय ‘शास्त्रीय नृत्य की कोई भी 'शैली आठ-नौ वर्षों में सीखी जाती है। साधना और निष्ठां के बलबूते पर ही नृत्य सीखने की योग्यता विकसित होती है।

भारतीय ‘शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। व्यक्ति को पूरी निष्ठां से नृत्य सीखना पड़ता है। यह कहना भी उचित होगा कि ‘शास्त्रीय नृत्य को सीखने के लिए कोई आयु सीमा या विशिष्ट अवधि नहीं है।
‘शास्त्रीय नृत्य में पारंगत होने के लिए भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति निष्ठां , आदर और समझने की तीव्र आकांक्षा तथा कलाकार की मनोवृति होना जरूरी है। बुनियादी तौर पर नृत्य स्वतंत्र कार्य है। ‘शास्त्रीय नृत्य ग्रुप में रंगमंच पर प्रदर्शित किए जाते हैं। अकेले स्टेज पर नृत्य करना बहुत जरूरी है। इससे जन-साधरण के सामने आने का समुचित अवसर मिलता है।

नृत्य के क्षेत्र में उज्जवल करियर:
पाठ्यक्रम के समापन पर छात्र की प्रतिभा और उत्कृष्ठ स्तर के आधार पर ही संस्थान छात्र-छात्राओं को नियमित कलाकार के रूप में ग्रुप में ‘शामिल कर लेता है। अन्यथा प्रशिक्षण के दौरान छात्र को स्कूल द्वारा आयोजित शो के माध्यम से इतना मौका मिल जाता है कि वह व्यक्तिगत निष्पादन क्षमता के आधार पर अपनी ' शाखा खोल सकता है।
वैसे तो वेस्टर्न डांस हमारी भारतीय सभ्यता में शामिल नही है लेकिन आज युवा पीढ़ी इसकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रही है, क्योंकि इस क्षेत्र में पैसा अधिक मिलता है। इसमे काफी ग्लैमर है। आजकल कुकुरमुत्ते के समान म्यूजिक एलबम तथा डांस वीडियो सभी जगह छा रहे हैं। हिंदी पोप एलबम तथा डिस्को में हाई पोप सवार्धिक लोकप्रिय नृत्य है।

पारंपरिक रूप से देखा जाए तो आजकल जाज नृत्य काफी ज्यादा प्रसिद्ध । इसकी अत्यधिक प्रशंसा की जाती है। जाज नृत्य सीखने में कम से कम दो वर्ष लगते हैं। बैलेट के बारे में भी समान स्थिति है। इसमें ‘शास्त्रीय और आधुनिक दोनों रूप हैं। अनेक स्कूल खुल जाने के कारण पश्चिमी नृत्य लोकप्रयि हो चुके हैं।

आज एक ट्रेंड वेस्टर्न डांसर के लिए मार्केट में काम की कोई कमी नही हाई। भारत में यह करियर का एक नया क्षेत्र है, अत: इसमें अनेक संभावनाएं है। एक अच्छे डांसर किसी भी कोरियोग्राफी टीम में शामिल हो सकते हैं, जो नियमित रूप से स्टेज पर प्रदर्शन करते हैं। सबसे ज्यादा लोकप्रयि रूप म्यूजिक एलबम है।
अत: यह क्षेत्र समूचे विश्व में पर्यटन का भी मौका देता है। सामान्यत: भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद् विदेशों में दौरों पर जाने वाले छात्रों या कलाकारों को दी जाने वाली धन राशिया तय करती है। यद्यपि दिल्ली में नृत्य सीखने के लिए छात्रों को अधिकाधिक अवसर मौजूद हैं। लेकिन देश के दक्षिणी भाग में भी नृत्य सीखने के असाधारण अवसर उपलब्ध हैं।

रोजगार के अवसर
अच्छी तरह से प्रशिक्षित शिष्य आगे चलकर अध्यापन क्षेत्र में चुन सकता है। या किसी भी कोरियाग्राफी ग्रुप में शामिल हो सकता है। देश में निष्पादन के लिए कोई ग्रुप एक शो के कम से कम पचास से साठ हजार रूपये तक लेता है। अनेक वर्षों से भारतीय ‘शास्त्रीय नृत्य विदेशों में अधिक लोकप्रिय होता जा रहा है, क्योंकि अधिकाधिक संख्या में विदेशी इन नृत्य शैलियों को समझने लगे है।
विभिन्न कंपनियां संविदा के आधार पर नृतक -नृतकियां रखती हैं। इसके अलावा फिल्मों में हमेशा कोरियोग्राफी की मांग रहती है।

नृत्य सिखाने वाली पाठशालायें :-
यदि आपको कैरियर के रूप में भारतीय 'शास्त्रीय नृत्य सीखना है तो अनेक अवसर मौजूद हैं। भरनाट्यम के लिए नाट्यवृक्ष और नाट्यशाला ’, ओडिसी के लिए नृत्यग्राम,’ कत्थक के लिए गन्धर्व महाविद्यालय , भारतीय कला केंद्र , दिल्ली जैसी उल्लेखनीय संस्थाएं इस क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।

उदय ‘शंकर अकादमी ऑफ़ क्रीएटिव डांस ’ की दिल्ली और कोलकाता में ‘शाखाएं हैं। रचनात्मक नृत्यों के इस स्कूल में सृजनात्मकता और नवाचार पर बल दिया जाता है। यह नौ वेर्शों का पाठ्यक्रम है और तीन वर्षों की अवधि पर छात्र को डिप्लोमा दिया जाता है।

मिल्स कोलेज , केलीफोर्निया प्राचीनतम संस्थाओं में से एक है। यहां सर्वाधिक प्रख्यात (आधुनिक नृत्य) शेलीँ सिखाई जाती है। भारतीय ‘शास्त्रीय नृत्य और पश्चिमी नृत्य दोनों के लिए पूर्व योग्यता होना जरूरी नहीं है।

’यामक डावर इंस्टीटयूट ऑफ़ परफोर्मिंग आर्ट्स का काफी नाम है । दिल्ली और मुंबई में इसकी कई ‘शाखाएं हैं।
वेतन:-
चूंकि इस क्षेत्र में नौकरी न होकर स्वंय का काम होता है इसलिए आप यदि कहीं नौकरी भी करते हैं तो आसानी से आपको डांस टीचर के तौर पर 8000 से 10,000 तक मिल सकता है और साथ ही आप अपने घर पर भी डांस की क्लास दे सकते हैं। और जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे आप स्टेज शो करके या तैयार करवाकर भी अच्छा कमा सकते हैं।

प्रस्तुति:- प्रीति पाण्डेय

Friday, 20 November 2009

हम किसी से कम नहीं....


महिलाएं आज भले ही हर क्षेत्र में उंची तनख्वाह और उंचे ओहदे पर काम कर रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां महिलाओं को यह कह कर मना किया जाता है कि उनके प्रजनन से संसाधन का अपव्यय होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं, सुखोइ विमान उड़ाने पर वायु सेना के उपाध्यक्ष एयर मार्शल के बयान पर। उन्होंने कहा कि महिलाओं के परिवार बढ़ाने की क्षमता के कारण फाइटर पायलट के प्रशिक्षण पर किए जाने वाले समय और खर्च का अपव्यय होगा। आइए जानते हैं कि इस पर महिलाओं की क्या प्रतिक्रिया है।
1. संगीता - महिलाओं को बराबर का हक दिलाने की बात करने से कुछ नहीं होगा। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सेवा को जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। वायुसेना में भी महिलाएं काम कर रही हैं लेकिन सिर्फ़ प्रजनन के कारण अगर उसे फाइटर पायलट के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता तो ये नाइंसाफी है। अगर किसी लड़की में एक फाइटर पायलट बनने के सभी गुण मौजूद हैं तो उसे रूका नहीं जाना चाहिए।
2. पूजा - माना कि एक फाइटर पायलट के प्रशिक्षण पर लगभग 11 करोड़ रुपये का खर्च आता है। यह आधार बिल्कुल ठीक नहीं है कि बच्चे को जन्म देने के लिए महिलाएं एक साल तक सुखोइ नहीं उड़ा पाती जिससे समय का अपव्यय होता है। अगर ऐसा है तो महिलाओं को कोई काम नहीं करना चाहिए। अंतरिक्ष यात्री, पुलिस सेवा और सेना, ये कुछ ऐसी सेवाएं हैं जहां महिलाओं को काफी शारीरिक श्रम करना पड़ता है। लेकिन वे अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा रही हैं।
3. नमन - भारत में अभी तक सेना में महिलाओं की संख्या और देशों की तुलना में काफी कम है। क्या महिलाएं केवल बच्चे पैदा करने की मशीन हैं। पुरूष हर बात में उन्हें कहते हैं कि रहने दो ये मर्दों का काम है। आज वह कौन सी जगह है जहां महिलाएं पुरषों के कंधे से कंधा मिलाकर नहीं चल रही हैं। केवल शारीरिक संरचना को ही आधार नहीं बनाया जा सकता, जिसके पास योग्यता है उसे किसी काम से मना नहीं किया जा सकता।
4. सबा - मैं वायु सेना के उपाध्यक्ष के बयान से पूरी तरह असहमत हूं। जो महिलाएं फाइटर पायलट बनने के लिए पूरी तरह फिट हैं, उन्हें केवल प्रजनन की क्षमता के कारण मना नहीं किया जाना चाहिए। वैसे भी कोई महिला अपने काम से अंतिम के चार महिनों के लिए ही छुट्टी लेती हैं। ऐसा भी नहीं है कि पुरूष कभी लंबी छुट्टी नहीं लेते हो। ऐसे में ये कहा का न्याय है कि बच्चे को जन्म देना एक बीमारी मान ली जाये।
5. नीतू - आये दिन सेना में महिलाओं के साथ होने वाले दोयम दर्जे के व्यवहार की खबरे सुनने को मिलती हैं। सेना की अधिकतर खबरे बाहर तक नहीं आ पाती। महिला कर्मियों को उनके मातृत्व अवकाश से वंचित करने की बात करना सरासर बेबुनियाद है। क्या किसी महिला को एक विशिष्ट कार्य करने से इसीलिए रोका जाना चाहिए कि वे मातृत्व अवकाश लेती हैं? औरत होने कारण उसे किसी काम से कैसे वंचित किया जा सकता है।
प्रस्तुति:- प्रीति पाण्डेय

Thursday, 19 November 2009

मदद करने से लगता है डर...


घर से निकली थी जल्दी जल्दी की कही ऑफिस की देर न हो जाए। इसलिए सोचा की क्यो न पैदल जाने की बजे रिक्शा ही कर लिया जाए। रिक्शा लेने के लिए जैसे ही रिक्शा स्टैंड पर पहुंची तो देखा की वह तो लोगो की काफी भीड़ लगी थी। मैंने भी उस भीड़ में से अपना सर किसी तरह घुसा कर देखा तो एक आदमी बेहोश पड़ा हुआ है जिसके सर पर चोट लगी हुई है और खून उस चोट पर ही जमा हुआ है। मैंने अपने पास खड़े अंकल जी से पूछा की अंकल जी इस आदमी को क्या हो गया है? तो उनका जवाब सुनकर को मैं भोचक्की रह गयी ॥ उनके शब्द उस बेहोश पड़े आदमी के लिए कुछ ऐसे थे। " अरे बेटा यह साला तो मूत पीकर पड़ा हुआ है, इन गधो से कोई यह पूछे की जब इनसे यह मूत हजम नही होता तो पीतें क्यों हैं? " मैं चुपचाप खड़ी उन अंकल जी की बातें सुन रही थी और अन्दर ही अन्दर सोच रही थी की इन अंकल को यह भी शर्म नही है की वो यह बातें एक लड़की से कह रहे है। क्या करूँ मुझे ऐसी बातें बिल्कुल पसंद नहीं इसलिए अपना आपको रोक नही पाये और मैंने उन अंकल जी से कह ही दिया की अंकल आपको कैसे पता की इस आदमी ने शराब पी राखी है? क्या इसने आपके सामने शराब पी थी? आप लोग भीड़ लगा कर सभी खड़े हैं न तो कोई उससे होश में लाने को कोशिश कर रहा है न ही कोई पुलिस को इस आदमी के सड़क पर बेहोश पड़े रहने की सोचना दे रहा है, बल्कि आप लोग तो इसके लिए उल्टी सीधी बातें बना रहे हो। मेरी यह बात सुनकर वो अंकल कुछ कहते इससे पहले ही एक दुसरे आदमी ने कहा की अरे बेटा आपको नही पता आय दिन सडको पर इस तरह के शराबी पड़े रहतें है, और उनकी इस बात पर वह खड़े बाकी लोगो ने भी सहमती जताई, मैंने कहा की आप बिल्कुल ठीक कह रहे हैं लकिन जरुरी तो नही की बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा हर व्यक्ति ही शराबी है , और मान लो अगर वह शराबी है भी तो क्या उसे ऐसी हालत में सड़क पर पड़े रहने देना ठीक है? ऐसे तो कही अगर हममे से कोई बेहोश होकर सड़क पर गिर गया तो कोई भी हमारी यह ही सोच कर मदद नही करेगा की यह शराबी है इससे पड़े रहने दो। यह कह कर मैंने उन लोगो से बहस करने ठीक नही समझा और मेरे एक जान्ने वाले पुलिस कर्मी को फ़ोन पर उस बेहोश पड़े आदमी की सूचना दी। मैंने पुरे रास्ते यह ही सोचती रही की वास्तव में हम सभी कितने स्वार्थी हो गए हैं , हमे किसी से कोई मतलब नहीं , मतलब है भी तो सिर्फ़ अपने किसी मतलब के लिए। उस आदमी के चारो तरफ़ घेरा बनाकर उसकी बेहोशी वाली हालत में भी उससे नीचा दिखाने के लिए तो सभी जुट हो गए लेकिन इंसानियत दिखाने के लिए कोई आगे क्यो नहीं आया? किसी ने भी उसकी मदद करने की कोशिश क्यो नहीं की?

Friday, 17 April 2009

कैसी हो हमारी सरकार ?


प्रीती पाण्डेय
-----------------
जनता से , जनता के लिए और जनता के द्बारा सरकार बनाना ही एक लोकतान्त्रिक देश की पहचान होती है। भारत का लोकतंत्र भी इसी प्रक्रिया पर आधारित है। लेकिन अफ़सोस की बात यह है की न तो हमारे नेता आम जनता में से होतें हैं और न ही अपने को वह जनता के लिए समझते हैं। रही बात जनता के द्बारा तो बस यही एक परम सत्य है की कुर्सी तक पहुँचने के लिए कोठी में रहने वाले नेता को उन झुगियों में भी हाथ जोड़ कर जाना पड़ता है जंहा से आमतोर पर उन्हें गुजरना भी पसंद नहीं होगा। आख़िर वह ऐसा क्यों न करें , ऐसे समय पर तो एक - एक वोट भी बहुत कीमती होता है। लेकिन सवाल यह उठता है की जब सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं तो ऐसे में जनता आख़िर किसको वोट दे ? किस पैमाने के आधार पर वह अपनी सरकार का चुनाव करे? कैसी होनी चाहिए हमारी सरकार ? आइये जानते हैं बुद्धिजीवियो से उनकी महतवपूर्ण राय-
-----------------------------------------------------------------------

नंदिता दास अभिनेत्री , सामाजिक कार्यकर्ता
यह एक अच्छा सवाल है कि हमारी सरकार कैसी हो ? क्यूंकि हम सभी वोट देते हैं इसलिए जब तक हमें यही स्पष्ट नहीं है की हमें अपनी सरकार कैसी चाहिए तब तक हम यूँही अपना कीमती वोट जाया कैसे कर सकतें हैं ? रही बात मेरी तो मेरा मानना है की हमारी सरकार पारदर्शी होनी चाहिए जहा उसके नागरिक को प्रत्येक व्यवस्था के बारे में पता हो। चूँकि हम भी सरकार की तमाम व्यवस्थाओं से जुडें हुयें हैं इसलिए हमें भी इमानदार होना पड़ेगा। एक दुसरे पर अंगुली उठाने से कोई फायदा नहीं है, यह एक ऐसा चक्रव्यूह है जिसमें हम सभी फंसे हुयें हैं और इससे तभी निकला जा सकता है जब हम सभी मिलकर इस चक्रव्यूह को तोडें । चूँकि यदि व्यवस्था ख़राब है तो कहीं न कहीं उसे ख़राब करने में हम और आप भी शामिल हैं । ख़राब व्यवस्था का हिस्सा बनकर अक्सर स्थिति से समझोता करना हमारी आदत बन चुकी है। भ्रष्टाचार शब्द केवल नेताओं और सरकार के लिए ही इस्तेमाल करना तब सही है जब हम स्वयम भ्रष्ट न हों । धर्म , पैसे या अन्य किसी लोभ में आकर वोट देना अपने वोट का अपमान करने के समान है। इसलिए हमें एक आदर्श समाज की स्थापना करनी होगी तभी हम एक आदर्श सरकार का सपना साकार कर पायेंगे।
------------------------------------------------------------------
डा युधिष्ठिर शर्मा
पूर्व न्यायधीश
जिला न्यायालय , गाजियाबाद
मेरा मानना है की शासन ऐसा हो जहाँ अमीर -गरीब का कोई भेद न हो। जो नियम और कानून कोठी में रहने वाले के लिए हों वही नियम और कानून झोपडी में रहने वाले के लिए हों अर्थार्थ कानून व्यवस्था सुधरी हुई हो। चूँकि जहाँ की कानून व्यवस्था अच्छी होती है वंहा अपराध नामक
शत्रु डर के मारे दूर भागता है। और जहाँ अपराध नहीं होता वह देश अपने आप में ही एक संपन्न देश होता है। सरकार परिवार के उस मुखिया की तरह है जिसके जीवन का बस एक ही उद्देश्य होता है की उसका परिवार का हर सदस्य सुख समृधि से परिपूर्ण रहे। सरकार जनहित के लिए काम करे। सरकार के नुमायेंदें शिक्षित हों , जो एक शिक्षित समाज की स्थापना कर सकें । सरकार बनाने के लिए ऐसे व्यक्ति चुने जाएँ जो जनभावना से प्रेरित हों और जनहित के लिए कार्य करें। ऐसा जनतंत्र का निर्माण करें जिसमें सभी निर्भीक होकर चैन से सों सकें । प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों का प्रयोग स्वतंत्र रूप से कर सकें। इसलिए सरकार जनता के लिए हो और जनता के लिए ही काम करे।
------------------------------------------------------------------------
कुलदीप नैयर
वरिष्ठ पत्रकार
सरकार ऐसी हो जो जनता के लिए हो और जनता के हित में सोचे। जिसके राज्य में सभी के सर पर छत हो और पेट में खाना हो। जिसके नागरिको में जागरूकता हो और सभी के पास रोजगार हो। आजादी के ६२ वर्ष बाद भी यदि हम आज भी अपने देश को गरीबी से मुक्ति नहीं दिला पाएं तो यह हमारे लिए बहुत ही शर्म की बात है। आज भी हम गरीबी से नहीं उबरे हैं । अच्छी सरकार वही है जिसके शासन में किसी भी नागरिक की आंखों में आंसू न हो। सरकार का सबसे पहला काम यही है की वह अपने देश को गरीबी मुक्त कार्य । उप्पर उठे लोगो को और उप्पर उठाने की बजाये गरीबो को उप्पर उठाय । हमारा देश अगर आज भी विकसित नही हो पाया है तो इसके पीछे घूसखोरी ही सबसे बड़ा कारण है। प्रत्येक काम को करवाने के लिए चपरासी से लेकर अधिकारी तक सबका अलग अलग हिसाब - किताब है। ऐसे में जो धनि वर्ग है वह तो अपना काम अपने पैसो के बल पर करवाने में सक्षम है लेकिन निर्धन बेचारा कहा से घूस देने के लिए धन लायें । उसके पास तो पेट भरने के लिए पैसे नही तो वह यह घूस कैसे दें? पहले कहीं एक -दो आदमी हुआ करता था जो रिश्वत लिया करता था, लेकिन आजकल तो यह परम्परा बन गयी है। और अफ़सोस की बात है की सरकारी काम को करवाने में ही ऐसी परम्पराए लागू होती हैं । व्यवस्थाओं को तोड़ कर उनका मजाक उडाया जाता है। जिस देश में कानून तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं समझी जाती वंहा कैसे कोई व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा सकती है। कानून बनता बाद में है लेकिन उससे बच निकलने के उपाय पहले ही आ जाते है। और वह उपाए है रिश्वत । हमारे देश में रिश्वत को सभी समस्याओं से बच निकलने की एक मात्र दवा की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। बस रिश्वत दीजिये और नियमों को धडाधड तोडिये ।
अब बात करतें है। सुरक्षा की तो जहाँ तक मेरा मानना है , जिस देश की सरकार अपने देश के नागरिको को ऐसी सुरक्षा दे की वह अपने देश में कहीं भी आजादी से घूम सकें , तो यकीनन यह एक अच्छी सरकार का ही उदाहरण है। चूँकि जब व्यक्ति सुरक्षित है तभी बाकी सारे काम किए जा सकतें है। सुरक्षा किसी भी देश की पहली आवश्यकता है। आख़िर में मैं यही कहूँगा की सरकार में साफ़ सुथरी छवि वाले व्यक्ति हों जो सच में जनता के हित में कार्य करें , तभी हमारी सरकार एक आदर्श सरकार कहलाई जा सकती है।
------------------------------------------------------------
मनीष शिशोदिया
सामाजिक कार्यकर्ता
सरकार की बात होती है तो हमें सबसे पहले यह स्पष्ट होना चाहिए की सरकार से हमारा क्या अभिप्राय है अर्थार्थ सरकार क्या है और हम उससे क्या चाहते हैं? सरकार कोई एक आदमी या कोई एक पार्टी नही है। सरकार तो एक पूरा तंत्र है जो हमारे चारो और घूमता रहता है। फ़िर चाहे बात सरकारी स्कूल की हो या किसी भी सरकारी कार्यालय की। नेता तो बस इस पुरे तंत्र को चलाने वाले होतें हैं। एक नेता के आने से सरकारी कार्यालयों में नयी भर्तियाँ नहीं हों जाती। सब कुछ ज्यों का त्यों ही रहता है। बस नया चालक आ जाता है। व्यवस्था में कुछ फेर बदल कर दिया जाता है लेकिन व्यवस्था वही के वही रहती है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जिसे स्वम जनता चलाए , क्यूंकि जहा सरकारी ठप्पा लगता है वहीं से सारी फसाद शुरू होती है। सरकारी कर्मचारी बिना घूस लिए काम करने को तयार नही होते। ऐसा नही है की जिनके हाथ में सत्ता होती वह कुछ करना ही नही चाहते। सारे तो नहीं लेकिन फ़िर भी कुछ नेता सच में ऐसे होतें हैं जो जनता के हित में काम करना चाहते हैं लेकिन समस्या यह है की वह इस पुरे तंत्र को चाह कर भी नही बदल सकतें। इसलिए इस पुरे तंत्र को तभी बदला जा सकता है जब सरकारी तंत्र को इस बात का भाईकी अगर हमने अपना काम सही तरीके से और इमानदारी से नहीं किया तो हमें नोकरी से निकाला भी जा सकता है। सरकारी नोकरी से लोग निश्चिंत हो जातें हैं की अब उन्हें कोई नहीं निकाल सकता। अरे ऐसे कैसे कोई निश्चिंत कर दिया जा सकता है? कब तक हम सरकार के नाम पर बस पार्टियां ही बदलते रहेंगे? कुछ तो ऐसा हो जिससे लगे की हाँ हमने सही व्यक्ति को अपना वोट दिया है।जिसके आने से व्यवस्थाओं में सुधार आय । मेरी राय में जिस तरह जनता को अपने नेता को बदलने का अधिकार देर से ही सही लेकिन दिया ही जाता है उसी तरह प्रत्येक सरकारी तंत्र में भी जनता को ऐसा ही अधिकार होना चाहिए । यदि कोई सरकारी स्कूल , अस्पताल , पुलिस स्टेसन या फ़िर कोई भी सरकारी कार्यालय का अधिकारी या कर्मचारी अपने काम को करने से मन करें , जनता के साथ ग़लत बर्ताव करें या फ़िर रिश्वत मांगें तो उसको जनशिकायत के आधार पर तुंरत निकाला जाना चाहिए। इसलिए जनता की सरकार जनता के द्वारा ही चलाई जाय तभी वह आमजन की सरकार कह्लाय्गी अर्थात सरकार ऐसी हो जो अमीरों से लेकर गरीबो तक की पहुँच में हो।

(गौड़संस टाईम्स में प्रकाशित )

Sunday, 12 April 2009



Saturday, April 11, 2009

कितने हितकारी होंगे ग्राम न्यायलय
प्रीति पाण्डेय /दिल्ली


ग्राम न्यायलय बिल के द्वारा देश भर में करीब 3000 हजार ग्राम न्यायालय स्थापित करने की घोषणा हाल ही में केन्द्रीय मंत्री हंसराज भारद्वाज ने की है। क्या सच में यह बिल गांवों में सुख-शांति का बीज बो पाएगा? गांवों की न्यायिक व्यवस्था की बात चलती है तो `जिसकी लाठी, उसकी भैंस´ की कहावत अनायास ही ध्यान में आ जाती है। ऐसे में गरीब एवं पिछड़े ग्रामीणों को तो दबंगों के सामने आत्मसर्पण करना ही पड़ता है। 2007 में संसद में ग्राम न्यायलय का प्रस्ताव रखा गया, जिसे जनवरी 2009 में मंजूरी दी गईं। कानून पैसे वाले का होता है, सबके मन में पलने वाली इस धारणा पर ग्राम न्यायालय की संकल्पना क्या आशा की नई किरणा जान पड़ती है? क्या है जानकारों की राय और ग्राम न्यायलय गावों के लिए कितने हितकारी होंगे? आईये जानें...
------------------------------------------------------------
डॉ युधिष्ठिर शर्मा, न्यायधीश-जिला न्यायालय, गाजियाबाद `ग्राम न्यायलय योजना´ सरकार द्वारा उठाया गया एक बहुत ही अच्छा कदम है। इससे ग्राम स्तर पर बढ़ रहे अपराधिक मामलों को यकीनन लगाम लगाया जा सकता है। गांवों के लोग अक्सर अन्याय सहते रहते हैं चूंकि उनकी नजर में न्याय का मतलब सालों-साल न्यायलय के चक्कर लगाने पर भी न्याय न मिलने से ही है। पहले गांव के कुछ पंच मिलकर पंचायत बैठाते थे जिसमें न्याय दिया जाता था लेकिन धीरे-धीरे इसका असर कम हो गया क्योंकि ग्राम पंचायतों पर से लोगों का विश्वास कम होता जा रहा था। और लोग न्यायलयों पर भरोसा करने लगे। इसलिए ग्राम न्यायलय का खुलना गांव वासियों को उनके अधिकार के प्रति न्याय दिलाने में एक यंत्र का काम कर सकता है। इससे तीन तरह के लाभ होंगे
1। लोगों को उनके घर पर जाकर न्याय दिया जाएगा यानि जसटिस ऑन वील , जसटिस ऑन डोर:- ग्राम न्यायलय की योजना के अन्तर्गत इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए न्याय उसके द्वार पर पहुंचे और एक से दो सुनवाई मेंं ही उसे न्याय मिले ।
।2। इस व्यवस्था से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें न्याय मांगने वाले व्यक्ति का खर्चा कम से कम हो। सीमित साधनों के चलते गांव के लोग आर्थिक तौर पर काफी पिछड़े होते हैं इसीलिए वह न्याय के लिए दस्तक नहीं कर पाते लेकिन ग्राम न्यायलय के द्वारा अब वह कम से कम खर्चे पर न्याय प्राप्त कर सकते हैं। यहां तक की यदि किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिती बहुत ज्यादा खराब है तो सरकार स्वयं उसे सरकारी वकील मुहैया कराएगी और उसका सारा खर्चा सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। 3। ग्राम न्यायलय का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण लाभ है कि इस व्यवस्था के अन्र्तगत न्याय की गति काफी तीव्र है। गांव के लोगों को न्याय मिलने में सालों नहीं लगेगे बल्कि उन्हें 6 माह के अन्दर ही यानि एक से दो सुनवाई में ही न्याय मिल जाएगा। इस प्रकार ग्राम न्यायलय एक ऐसी खुली अदालत होगी जिसमें प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह कितना ही गरीब क्यों न हो, वह भी न्याय मांगने के लिए जज के सामने खड़ा हो सकता है। वरना आमतौर पर व्यक्ति को अपनी बात जज तक पहुंचाने का मौका ही नहीं मिल पाता। इसलिए यकीनन इस व्यवस्था से गांव के लोगों को बहुत लाभ होगा और उनके छोटे-मोटे मामले गांव में ही सुलझ जाएंगे।
--------------------------------------------------------------
मनीष सिसोदिया, सामाजिक कार्यकर्ता (गैर सरकारी संस्था कबीर से सम्बद्ध)
सरकार द्वारा चलाई गई प्रत्येक योजना सफल ही हो ऐसा जरूरी नहीं है। योजनाएं तो लाखों हैं लेकिन उनमें से नाममात्र ही ऐसी होती हैं जो अपने उद्देश्य को पूरा कर पाती हैं। ग्राम न्यायलय बहुत प्रभावित होगा यह कहना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल है, हाँ ग्राम न्यायलय गांव के लिए काफी प्रभावित हो सकता है इस बात में कोई अंदेशा नहीं है बशर्ते व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से की जाएं तो। गांवों के आपसी झगड़ों को गांव के अन्दर ही सुलझाना बरसों से चली आ रही परंपरा रही है। जिसमें ग्राम पंचायत के आधार पर न्याय किया जाता था। यहां तक कि अंग्रेजों ने भी भारतीय ग्राम पंचायत को भारत की रीढ़ की हड्डी कहा है। ग्राम पंचायते जिन्हें पहले सरकार द्वारा मान्यता होती थी कि वह बिना किसी का पक्ष लिए बिना ही निष्पक्ष होकर न्याय करती थी। लेकिन समय के साथ-साथ ग्राम पंचायतों की मान्यता समाप्त होती गई क्योंकि लोगों का इनपर से विश्वास ही उठ गया था। लेकिन सरकार ने ग्राम न्यायलय को भी ग्राम पंचायत के आधार पर ही बनाया है। मेरा मानना है कि एक या दो व्यक्ति को न्यायलय की बागडोर देने से न्यायलय असल में न्याय ही देगा यह कहना थोड़ा मुश्किल है। उस व्यवस्था में जब तक समाज की भागीदारी नहीं और पारदर्शिता नहीं होगी तब तक लोगों को शुद्ध न्याय नहीं मिल सकता । भारी पक्ष से कमजोर पक्ष को दबना ही पडेगा। ग्राम न्यायलय में भागीदार जज और वकील अन्य वकील और जज की तरह रिश्वत नहीं लेते हों इसकी क्या गारंटी? आए-दिन घूसखोरी के मामले सामने आते हैं जिन्हें देखते हुए किस पर भरोसा किया जाए और किस पर नहीं यह कहना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए जहां तक मैं समझता हूं ग्राम न्यायलय में ग्राम सभा को ही यह अधिकार दिया जाए कि वह अपने पूरे गांव में से किसी पढ़े-लिखे और समझदार व्यक्ति जिस पर पूरा गांव भरोसा करता हो, उसे ही अपना जज चुनें और ग्राम न्यायलय के द्वारा उस चुने गए जज और पूरे गांव की सहमती के आधार पर ही फैसला हो। यह एक खुला न्यायलय होना चाहिए जहां पूरे जन-समुदाय के सामने मुद्दा रखा जाए और लोगों की राय भी जाननी जाए की उनकी नजर में कौन गलत और कौन सही है। जिस प्रकार भारत जैसे लोकतंत्र देश में जनता से, जनता द्वारा और जनता के लिए नेता को चुना जाता है। उसी प्रकार गांव से गांव द्वारा और गांव के लिए- के आधार पर न्याय किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। एक व्यक्ति को पावर देना गलत है। अपने गांव को और अपने गांव की समस्याओं को जितने अच्छे तरीके से गांव का व्यक्ति सुलझा सकता है, उतना बाहर से आए या सरकार द्वारा भेजे गए जज नहीं।
-------------------------------------------------------------
शांति भूषण वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्चतम न्यायालय
ग्राम न्यायलय एक बहुत ही अच्छी योजना है जो यकीनन सफल होगी। यह सरकार द्वारा उठाया गया एक प्रशंसनीय कार्य है जिसका परिणाम बहुत प्रभावशाली होगा और गांव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राहत पहुंचाएगा। जहां पहले गांव वाले अपने अधिकारों और अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते थे वहीं वह अब स्वयं न्यायधीश के सामने अपनी बात रख सकते हैं। जहां कोई उनके बीच में बात काटने वाला नहीं होगा। दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात न्यायधीश के सामने रखने का पूरा-पूरा समय मिलेगा। न्यायधीश भी दोनों पक्षों के प्रत्येक पहलू पर नजर रखते हुए ही और सच्चाई की जड़ तक पहुंचने के बाद ही न्याय करेगा। इस व्यवस्था में वकील का कोई रोल नहीं होगा यहां न्याय देने वाला और न्याय मांगने वाले की डारेक्ट बात होगी। यह ऐसा मोबाइल कोर्ट होगा जिसमें पूरा जन-समुदाय मौजूद होगा और खुले मंच के तौर पर न्याय दिया जाएगा। मेरा मानना है प्रत्येक योजना तब तक सफल नहीं हो सकती जब तक वहां का नागरिक उस योजना का सफल न बनाएं। ग्राम न्यायलय से आने वाले समय में गांव काफी हद तक अपराध मुक्त हो जाएंगे। क्योंकि जहां न्याय की गति इतनी तेज होगी वहां अपराध कैसे ठहर सकता है। अपनी बात को खत्म करते हुए मैं यही कहुंगा कि ग्राम न्यायलय के आने से गांवों का बहुत जल्दी विकास होगा चूंकि जहां की न्यायिक व्यवस्था ठीक होती है वहां विकास का होना तय है।
-----------------------------------------------------
रामबहादुर राय , सम्पादक -प्रथमप्रवाक्ता
ग्राम न्यायलय का बिल पास हुआ है यह एक अच्छी बात है बशतेZ इसे पास करने के पीछे अच्छी मंशा भी हो। यह फैसला सही दिशा में हो तो यकीनन इसका परिणाम सकारात्मक ही होगा लेकिन सरकार की परिक्षा तो तब होगी जब चुनाव हो चुके होंगे। तब असली काम नजर आता है। जहां तक मुझे लगता है अभी तक जहां भी न्याय की बात होती है वहां न्याय के नाम पर निर्णय किए जाते हैं इसलिए किसी जगह के लिए न्यायलय व्यवस्था देने से ज्यादा जरूरी है न्याय प्रणाली में सुधार! इन बिलों को पास करके प्रत्येक सरकार यह साबित करना चाहती है कि वह कितनी गरीबप्रस्त है फिर भले ही उनके चुनावी घोषणा पत्र में गरीब का जिक्र तक न किया गया हो। जो गरीब भूखे पेट सो रहा है उसे कोई क्या न्याय की जरूरत है उसके लिए तो पहला न्याय उसके पेट को भरना है। गरीब अपनी मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाए यही उसका पहला न्याय है, बाकी तो बाद की बातें हैं। ग्राम न्यायलय पूरी तरह ग्राम पंचायत के आधार पर हों जिनमें गांव की बात गंाव में ही खत्म हों और जिसमें कोई मुकदमेंबाजी न हो। चूंकि जहां सरकार जुड़ती है वहां अनेक औपचारिकताएं होती है जिन्हें पूरा करने के लिए अक्सर रिश्वत के देवताओं को चढ़ावा चढ़ाना होता है। इसलिए ग्राम न्यायलय में किसी जज और वकील के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए तभी न्याय के लिए रिश्वत का चलन समाप्त हो पाएगा। योजना अच्छी है लेकिन इसका सकारात्मक असर तभी होगा जब इसे अच्छे ढंग से चलाया जाए। (साभार :सोपान स्टेप)